
स्थानीय लोगों के हाथों से नारियल तुङवाकर विकास कार्य का शुभारंभ करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
हरियाणा के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन विभाग के केबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने स्थानीय सुभाष कालोनी की गली नंबर-13 से सोमवार को सायं करीब 02 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से आरएमसी से बनने वाली करीब 30 से ज्यादा गालियों के निर्माण कार्य का स्थानीय कॉलोनी वासियों के हाथों से नारियल तुङवाकर शुभारंभ किया।
परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास कार्य करवाना मेरा नैतिक कर्तव्य है। यहां की जनता के आशीर्वाद से मुझे वर्ष 2014 से सेवा करने का मौका मिला है। कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि जल्द ही मोहना रोड पर बनाए जाने वाले एलिवेटिड पुल निर्माण की आधारशिला प्रदेश के मुख्यमंत्री रखने जा रहे हैं। शहर की सुभाष कॉलोनी में यह सभी गलियों को आरएमसी से बनवाया जाएगा। वहीं कुछ गलियों का निर्माण पहले ही करवाया जा चुका है।
मूलचंद शर्मा ने निगम की तरफ से कार्य करने वाले ठेकेदार को आदेश दिए कि वह गुणवत्ता के साथ गलियों का निर्माण तय समय सीमा के अंदर ही पूरा करें, ताकि लोगो को कोई समस्या न आए। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ शहर के चहुमुखी विकास में कोई कमी नही छोड़ी जाएगी। मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने के लिए वे हमेशा तत्पर हैं। बल्लभगढ विधानसभा क्षेत्र को चहुमुखी विकास के क्षेत्र में हरियाणा प्रदेश में रोल मॉडल बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
बल्लभगढ में करवाएं हैं यह विकास कार्य
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा में लघु सचिवालय का निर्माण पहले ही हो चुका है और भविष्य में यहां ज्यूडिशल काम्पलेक्स बनवाया जाएगा, ताकि लोगों को अदालत से संबंधित कार्यों के लिए दूर न जाना पड़े। बल्लभगढ़ से वीटा प्लांट को हटवाने के लिए भी प्रकिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी और यहां से इसे शिफ्ट कराया जाएगा, ताकि नगर निगम की करीब 16 एकड़ जमीन को लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि वीटा प्लांट के हटने के बाद यहां शहर के लोगों को इंडोर स्टेडियम के साथ-साथ स्कूल व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था इस जमीन पर कराई जाएगी।
इसके अलावा बल्लभगढ विधानसभा क्षेत्र में सिवरेज व्यवस्था, मीठे पानी की सप्लाई और इंटरलॉकिगं टाइल्स से गलियों का निर्माण, स्ट्रीट लाइटिंग, स्कूल, कॉलेज निर्माण कार्य सहित लोगों को मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्यों की सौगात दी है।
इस मौके पर भाजपा नेता टीपरचंद शर्मा, महेंद्र वैष्णव,जे.पी. मास्टर, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वैष्णव, सत्यदेव शर्मा, खेमचद शर्मा, बसंता नंबरदार, पूर्व पार्षद हरगौड, सतप्रकाश, के.के. शर्मा, योगेश शर्मा, पारस जैन, पी.एल. शर्मा, विमल खंडेलवाल, कार्तिक वशिष्ठ, मनीष यादव, पूर्व सरपंच सचिन मंढोतिया सहित कॉलोनी से गणमान्य व्यक्ति और बुजुर्गगण मौजूद रहे।
