अम्बेडकर चौक स्थित अग्रवाल कॉलेज में आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के सैकड़ों छात्र छत्राओं ने हिस्सा लिया। मेले में हिस्सा लेने वाले लगभग 100 विद्यार्थियों को रोजगार मिला। रोजगार बैंकों तथा प्राईवेट कंपनियों में मिला। नौकरी पाने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। अग्रवाल कॉलेज गवर्निंग बॉडी के प्रधान श्री देवेंद्र गुप्ता और अग्रवाल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ केके गुप्ता के मार्गदर्शन में आज यह रोजगार मेला लगाया गया। पहले भी इन्हीं के नेतृत्व में 3 रोजगार मेले कॉलेज में लगाए जा चुके हैं। कॉलेज इंचार्ज डॉक्टर संजीव गुप्ता, व संयोजिका शिल्पा गोयल ने बताया कि कॉलेज में आज यह चौथा रोजगार मेला है। रोजगार मेले में टेस्ट दे रहे विद्यार्थियों को मौके पर जाकर कॉलेज स्टाफ ने उनका हालचाल पूछा और उन्हें जॉब के लिए शुभकामनाएं दी। कॉलेज में यह आज चौथा रोजगार मेला है। इससे पहले लगाए गए रोजगार मेलों में उनके कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थियों को जॉब मिल चुकी है। यह नौकरी बड़ी कंपनियों तथा भारत के बड़े बैंकों में उनके कॉलेज के विद्यार्थियों को मिली है। फाइनल ईयर के छात्र छात्राएं अब अपनी पूरी पढ़ाई करने के बाद नौकरी ज्वाइन कर लेंगे। इस मौके पर CEEP के हेड मनोज सिंह, दीपमाला, स्वाति अग्रवाल, शिल्पी गुप्ता, रितु, अंकिता व शिल्पी गोयल सहित कई प्रोफ़ेसर मौजूद थे।