
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा आज दिल्ली में हरियाणा में गत वर्ष हुए चुनावों हुई वोट चोरी का खुलासा करने के बाद पूरे हरियाणा के कांग्रेसी सडक़ों पर उतरे और कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में आज जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक की अध्यक्षता में जिले के सभी कांग्रेसियों ने नीलम चौक से लेकर बीके चौक तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में तो कांग्रेस की सरकार ही बन रही थी मगर वोट चोरी करके भाजपा ने सत्ता हथिया ली। वह तो पहले से ही हर मंच पर वोट चोरी होने का आरोप भाजपा पर लगाते आ रहे है। मगर आज दिल्ली में सांसद राहुल गांधी ने तत्थों के साथ जो हरियाणा में वोट चोरी का खुलासा किया है। उससे साफ हो गया है कि यह हरियाणा में भाजपा ने सरकार वोट चोरी करके बनाई है। जिलाध्यक्ष श्री कौशिक ने कहा कि इन्होंने वोट चोरी में विदेशियों को भी नहीं बक्शा।
श्री कौशिक ने ब्राजील की एक मॉडल की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि इसने कभी स्वीटी तो कभी सीमा बनकर हरियाणा में 22 बार वोट डाले। उनका कहना था कि इस मॉडल की तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए फर्जी वोट बनाए गए। जिलाध्यक्ष श्री कौशिक ने कहा कि सांसद राहुल गांधी ने दावा किया कि पिछले साल हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में 25 लाख फर्जी मतों के जरिए वोट चोरी की गई।
उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बयान का वीडियो दिखाया जिसमें सैनी ने सरकार बनाने की व्यवस्था होने की बात की थी। राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा में पांच अलग-अलग तरीकों से 25,41,144 फर्जी मतों से वोट चोरी की गई। हरियाणा में अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 90 सीटों में से 48 सीट हासिल करके लगातार जीत हासिल की थी। कांग्रेस को 37 सीट मिली थीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कोई चुनाव नहीं हुआ केवल वोट चोरी हुई। हमारे पास स्पष्ट प्रमाण हैं कि 25 लाख मतदाता (हरियाणा में) फर्जी हैं या तो वे मौजूद ही नहीं हैं या वे डुप्लिकेट हैं या किसी भी व्यक्ति द्वारा वोट देने के लिए बनाए गए हैं, हरियाणा में 8 में से 1 मतदाता फर्जी है, जो 1.25 प्रतिशत है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस 22000 वोटों से चुनाव हार गई, यह महिला कौन है, वह हरियाणा में 10 अलग-अलग बूथों पर 22 बार वोट डालती है। उसके कई नाम हैं, इसका मतलब है कि यह एक केंद्रीकृत प्रक्रिया है, यह महिला एक ब्राजीलियाई मॉडल है। यह एक स्टॉक फोटो है और वह हरियाणा में ऐसे 25 लाख रिकॉर्डों में से एक है।
इस अवसर पर तिगांव से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रोहित नागर, एसएल शर्मा, अशोक रावल, मनोज अग्रवाल, विनोद कौशिक, डा. पराग गौतम, चुन्नू राजपूत, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, सुमित भाटिया, उमेश कौशिक, इकबाल कुरैशी, वेद प्रकाश यादव, एनके शर्मा, चंचल तंवर, ओमप्रकाश, बाबूलाल रवि, विकास फागना, सुनीता फागना, नसीमा शेख, रमेश कौशिक, योगेश तंवर, शाहबुद्दीन, महेश बैंसला, जुल्फीकार, देव वशिष्ठ, प्रवीन शर्मा, सुरेश बेनीवाल, प्रताप शर्मा, धर्म शर्मा, नवाब रजा, राजकुमार यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस जन मौजूद रहे।
