
डीसी जितेन्द्र यादव
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला में आज सोमवार को कोरोना वायरस के 117 मामले पॉजिटिव आए हैं। जबकि अच्छी बात यह है की 46 लोगों को ठीक होने पर घर भेज दिया गया है। वहीं जिला में कोरोना का रिकवरी रेट भी 98.87 प्रतिशत पर पहुंच गया है। उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के 12 केस अस्पताल में भर्ती है। जबकि होम आइसोलेशन पर जिला में 732 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या 744 है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में आज 1372 लोगों के टेस्ट किए गए। जबकि जिला फरीदाबाद में 1654541 लोगों द्वारा अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 131036 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1521669 लोग नेगेटिव मिले।अब तक जिला में 1567 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला में सैंपल पॉजिटिव रेट 7.92 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 98.87 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 0.57 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।
उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो स्वास्थ्य विभाग के कोविड हेल्पलाइन नंबर 0129-2415623 और 8882916056 डायल करें। इसके अलावा, जिला प्रशासन के कोविड हेल्पलाइन नंबर 0129-2221000 पर भी संपर्क कर सकते हैं। सरकार द्वारा जारी की गई ।
जिला में हाल ही में कोविड के मामलों में वृद्धि के कारण जिला सिविल सर्जन डाक्टर विनय गुप्ता ने मीडिया के माध्यम से नागरिकों से अपील की है कि वे कोविड के उचित व्यवहार का पालन करें। जैसे कि मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी, बार-बार हाथ धोना है। जिनकी एहतियाती खुराक बाकी है कृपया तुरंत टीका लगवाएं। यदि कोई लक्षण और लक्षण विकसित होते हैं तो उनका आरटीपीसीआर परीक्षण करवाएं। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में टीकाकरण और परीक्षण के लिए सभी व्यवस्थाएं हैं। कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राम भक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में 1752226 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1744788 हो गई है।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
