
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
प्रतियोगिता में फरीदाबाद कालीबाड़ी सेक्टर 16 आर्ट स्कूल एवं स्थानीय विभिन्न स्कूल के कक्षा LKG से बारहवीं तक के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को पांच ग्रूपों में कक्षा एवं उम्र के हिसाब से बांटा गया था। कालीबाड़ी में उपस्थित वरिष्ठ सदस्य श्री अभिजीत गांगुली एवं सांतनु देब सरकार ने कहा कि फरीदाबाद कालीबाड़ी द्वारा समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिता करवाई जाती रहती है। प्रतियोगिता का उद्देस्य बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखार कर उभारना है।
सभी भाग लेने वाले प्रतियोगियों को सर्टिफिकेट देकर एवं बेहतर प्रदर्शन करने वालों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कालीबाड़ी के महिला एवं पुरुष सदस्यों ने मिलकर प्रतियोगिता के पश्चात विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण में एक खास और बहुत ही अच्छी बात यह देखने को मिली की, इसमें बेहतर प्रदर्शन के लिए फर्स्ट, सेकंड अथवा थर्ड स्थान की घोषणा और प्रमाणीकरण न करते हुए कालीबाड़ी समिति ने ‘आर्टिस्ट ऑफ़ द इवेंट’, ‘मास्टर ऑफ़ स्ट्रोक्स’, ‘कलरफुल माइंड’ और ‘असाधारण’ जैसे सम्बोधनों का प्रयोग किया जिससे की किसी भी बच्चे के मन में हिन् भावना उत्पन्न न हो और एक स्वस्थ प्रतियोगिता का माहौल भी बना रहे।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों की बनाई हुयी कार्य का आकलन कालीबाड़ी में आमंत्रित जज और कला क्षेत्र में प्रख्यात कलाकार श्री अभिक बिंदु एवं श्री जयंत दास ने की।
इस पुरे कार्यक्रम को फरीदाबाद कालीबाड़ी आर्ट क्लास के आर्ट सर श्री दीपक कुमार घोष के मार्गदर्शन में की गयी।
फरीदाबाद कालीबाड़ी अपने शुरूआती दिनों से ही इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रमों की बढ़ चढ़ कर आयोजन करती रही है।
प्रतियोगिता के सुसंचालन में फरीदाबाद कालीबाड़ी के महिला सदस्यों जैसे बर्नाली, तनुश्री, रुपाली, मैत्रैयी, सुप्रिया, बैशाखी, संचिता, मोनिका, पौलुमि एवं मौसुमि का भारी योगदान रहा साथ ही साथ कालीबाड़ी के युवा सितारे सत्यम, ब्रिस्टी, रुषा, रिमझिम एवं मून ने भी इस मेगा आयोजन को सफल बनाने में अपना भरपूर कार्यकुशलता दिखाई।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा :
ग्रुप ए (नर्सरी तक) :-
आर्टिस्ट ऑफ़ द इवेंट (कार्यक्रम के कलाकार) : अमन
मास्टर ऑफ़ स्ट्रोक्स (स्ट्रोक्स का मास्टर) : दर्श कुमार
कलरफुल माइंड (रंगीन मन) : आकर्षित
Group B (पहली से तीसरी तक) :-
आर्टिस्ट ऑफ़ द इवेंट (कार्यक्रम के कलाकार) : जानवी घोष
मास्टर ऑफ़ स्ट्रोक्स (स्ट्रोक्स का मास्टर) : मनकृत
मास्टर ऑफ़ स्ट्रोक्स (स्ट्रोक्स का मास्टर) : आर्यशी घोष
कलरफुल माइंड (रंगीन मन) : अक्शप्रीत कौर
कलरफुल माइंड (रंगीन मन) : देविशा
असाधारण : वंस शर्मा
असाधारण : पिहु गोराना
ग्रुप सी (चौथी से छठी) :-
आर्टिस्ट ऑफ़ द इवेंट (कार्यक्रम के कलाकार) : नबीहा नवाज़
मास्टर ऑफ़ स्ट्रोक्स (स्ट्रोक्स का मास्टर) : पारोमिता सेन
मास्टर ऑफ़ स्ट्रोक्स (स्ट्रोक्स का मास्टर) : मनस्वी
कलरफुल माइंड (रंगीन मन) : जानवी शर्मा
कलरफुल माइंड (रंगीन मन) : बुध प्रकाश
असाधारण : दृस्टि
असाधारण : अम्यरा
ग्रुप डी (7वीं से 9वीं) :-
आर्टिस्ट ऑफ़ द इवेंट (कार्यक्रम के कलाकार) : सम्पूर्णा दास
मास्टर ऑफ़ स्ट्रोक्स (स्ट्रोक्स का मास्टर) : मृगाक्षी दत्ता
मास्टर ऑफ़ स्ट्रोक्स (स्ट्रोक्स का मास्टर) : नव्या
कलरफुल माइंड (रंगीन मन) : अभय बेरा
कलरफुल माइंड (रंगीन मन) : गरिमा
असाधारण : मैनाक रॉय
असाधारण : नियति
ग्रुप ई (10वीं से 12वीं) :-
आर्टिस्ट ऑफ़ द इवेंट (कार्यक्रम के कलाकार) : सुजीत
मास्टर ऑफ़ स्ट्रोक्स (स्ट्रोक्स का मास्टर) : प्रीती
मास्टर ऑफ़ स्ट्रोक्स (स्ट्रोक्स का मास्टर) : सुनीता
कलरफुल माइंड (रंगीन मन) : दिशा मन्ना
कलरफुल माइंड (रंगीन मन) : वंशिका सिंघल
असाधारण : अंजलि
असाधारण : मुस्कान
