
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ रविवार को फरीदाबाद कराटे एसोसिएशन के तहत फरीदाबाद डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें फरीदाबाद जिले से लगभग 150 बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस चैंपियनशिप में हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप के लिए बच्चों का चयन किया गया जिन भी प्लेयर्स ने इस चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं वो जींद में आगामी होने वाली हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में फरीदाबाद की तरफ से भाग लेंगे।
फरीदाबाद कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित ठाकुर और महासचिव राजू शर्मा ने बताया कि इस चैंपियनशिप में फरीदाबाद जिले से अलग अलग स्कूल और एकेडमी से बच्चों ने भाग लिया है जिसमें से उनकी आयु और भार वर्ग के आधार पर उन्हें फरीदाबाद से चयन करके हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में भेजा जा सके बच्चों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और अलग अलग आयु और भार वर्ग में इनका चयन हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप के लिए किया गया है जो अब जींद में 24 और 25 मई को होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
हरियाणा चैंपियनशिप के सेलेक्ट होने वाले खिलाड़ियों का नाम इस प्रकार है :
अंडर 21 में – नियति भाटिया और रोहित
जूनियर – ओम चतुर्वेदी, वंश, गणेश, लक्की, प्राची , स्वाति शर्मा, योगेश्वरी , आकांक्षा, युगांश नेगी, सक्षम खत्री , संजना , मिष्ठी, और रितिका।
कैडेट में – मोहित यादव, सत्यवीर, नमन कुमार, नमन सिंह, काजल, जतिन शर्मा , रोहन, तनिष्का ।
सब जूनियर में – अलीशिका , हरि ओम, चेरिल, आदविक, वंश, दिव्यांशी , सहज गुलाटी, दिव्यांश, ध्रुव, मांसी, तनवी जांगिड़, अथर्व, रूद्र, सक्षम, हरदेव , तन्मय, दीपेश, आशी राठौर , महक , अनन्या, आरव , मोहन श्याम , राम, फरीद, हिमांशी, नेहा , सुखमन, शानवी, जतिन , यशवीर, विराट बरी, आकांक्षा राठी , श्याम , चिराग, दक्ष, मांसी, गणेशदास ।
ये खिलाड़ी फरीदाबाद की ओर से हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में खेलेंगे और कोशिश करेंगे कि राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए सिलेक्शन निकाल कर फरीदाबाद और अपने स्कूल और एकेडमी का नाम रोशन कर सकें चैंपियनशिप में विख्यात ठाकुर , हिमांशु खटाना, मुकेश यादव, आकाश ठाकुर, रेनू कौशिक , नेहा तोमर, प्रीति, सिकंदर और अवनीश ने निर्णायक भूमिका निभाई फरीदाबाद कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित ठाकुर ने विशेष रूप से आए हुए अतिथि राजेंद्र पंचाल , अक्षय पंचाल , लक्की बरार सभी प्लेयर्स और कोचेस का आभार व्यक्त किया और बच्चों के भविष्य की मंगल कामना की।।
