
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
दलाल क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेला गया और यह मैच रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली और चैंपियन क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।
इस मैच में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने चैंपियन एक्स एल क्रिकेट अकादमी को 5 विकेट से हराया। इस मौके पर बीसीसीआई कोच श्री धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 40 ओवर का था और चैंपियन क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। चैंपियन क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 28.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 146 रन का लक्ष्य दिया ।
चैंपियन क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए यश अक्षय चंदीला ने 28 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 31 रन, इशान ने 43 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 29 रन, हर्ष ने 32 गेंदों पर 3 चोक्को की मदद से 14 रन बनाए। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली की ओर से गेंदबाजी करते हुए कृष्ण रावत ने 6 ओवर 25 रन देकर 3 विकेट, प्रियांशु ने 5 ओवर 1 मैडेन, 27 रन देकर 3 विकेट, कुलदीप चंदीला ने 5.5 ओवर में 1 मैडेन, 15 रन देकर 2 विकेट, नैतिक भारद्वाज ने 1 विकेट हासिल किये। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने 24 ओवर में 5 विकेट खोकर 149 रन बनाकर जीत हासिल की। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली की ओर से जुनैद खान ने 39 गेंदों पर 7 चौको और 2 छक्को की मदद से 51 रन, और मोहम्मद साद ने 40 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 31 रन, और वैश खान ने 24 गेंदों पर 2 चोक्को और 1 छक्के की मदद से 20 रन बनाए।
चैंपियन क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अक्षय चंदीला ने 5 ओवर में 1 मैडेन, 32 रन देकर 2 विकेट, आदेश नागर और लव व अभिषेक चौहान ने 1/1 विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच प्रियांशु को घोषित किया गया।
