
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
इन योजनाओं का लाभ देने के लिए समय-समय पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में विभाग द्वारा बल्लभगढ़ के चावला कॉलोनी प्राइमरी स्कूल में स्कूल रेडियंस मेला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग की सुपरवाइजर सुनीता रावत, स्कूल की मुखिया सुनीता देवी, आंगनबाड़ी प्ले-स्कूल की संचालिका हेमलता रावत सहित प्राइमरी स्कूल के अध्यापक भी मौजूद रहे।
सर्किल सुपरवाइजर सुनीता रावत ने कहा कि आज SRM यानी स्कूल रेडिएशन मेला चावला कॉलोनी की प्राइमरी स्कूल के आंगनवाड़ी में किया गया है। आंगनबाड़ी प्ले स्कूल में 3 साल से 6 साल तक के बच्चों को शारीरिक विकास और मानसिक विकास के साथ खेल-कूद के माध्यम से उन्हें पढ़ाया जाता है। इस मौके पर सभी बच्चों के माता-पिता भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं। माता-पिता को इस कार्यक्रम में बुलाकर बच्चों को कैसे पढ़ाया जाएगा यह सब उन्हें दिखाकर समझ कर बताया जाता है। यह कार्यक्रम हर साल किया जाता है।
आंगनबाड़ी की संचालिका हेमलता रावत ने कहा कि अभी आंगनबाड़ी केंद्र पर 35 बच्चों की उपस्थिति है। आंगनवाड़ी में आने वाले बच्चों को शारीरिक को मानसिक रूप से विकसित किया जाता है। बच्चे छोटे होते हैं इसीलिए उन्हें खेल-कूद के माध्यम से पढ़ाया जाता है। 3 से 6 साल तक के बच्चे इस आंगनवाड़ी में पढ़ने के लिए आते हैं। आंगनवाड़ी से बच्चों के प्रति बहुत अच्छा रिंस्पॉन्स मिलता है। आज आंगनबाड़ी केंद्र में SRM यानी स्कूल रीडीनेस मेला किया गया है और आज से बच्चों की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
आंगनवाड़ी में अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजने वाली महिलाओं ने इस आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों के लिए सारी सुविधाएं मिलती हैं बच्चों को पढ़ने के लिए कॉपी किताब सब कुछ यहां मिलता है। जो लोग प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों को या प्राइवेट प्ले स्कूल में नहीं पढ़ा सकते वह लोग आंगनवाड़ी में अपने बच्चों को पढ़ा सकते है। इस आंगनवाड़ी में बच्चों को मानसिक तौर और शारीरिकों पर उन्हें मजबूत किया जाता है। बच्चों को लंच में खाने का भी सामान दिया जाता है। यहां बच्चे पढ़ कर जब घर आते हैं तो वह खुद ही बताते हैं कि आज उन्होंने अपने आंगनबाड़ी केंद्र में क्या-क्या पड़ा है। यह सुनकर बहुत ज्यादा खुशी होती है।







