
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
बोर्ड की परीक्षा में अति विशिष्ट अंक प्राप्त करने वाली कन्याओं को पंजाबी समाज सभा फरीदाबाद की तरफ से राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सैक्टर 28, फरीदाबाद में आयोजित प्रतिभाशाली छात्रा सम्मान समारोह कार्यक्रम में सर्टिफिकेट और जूट से निर्मित फाईल कवर देकर सम्मानित किया.
इस अवसर पर बोलते हुए जगजीत कौर पन्नू जी ने बच्चियों से कहा कि पंजाबी समाज सभा ने आपको जो सम्मान दिया है और पगड़ी पहनाई है इससे आपको प्रेरणा मिलेगी कि जिंदगी में चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ आये पर आपको हमेशा आगे ही बढ़ना है. डाॅक्टर पुनिता हसीजा जी ने कहा कि जीवन में आधुनिकता पहनावे से नहीं बल्कि दिमाग से होनी चाहिए.
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्युटी डी ई ओ फरीदाबाद सतीश चौधरी, मनोज मित्तल, आई एम ऐ हरियाणा प्रेसीडेन्ट डाॅ. पुनिता हसीजा, जानी मानी समाज सेविका जगजीत कौर पन्नू उपस्थित रहे.
इस कार्यक्रम में पंजाबी समाज सभा फरीदाबाद के चेयरमैन अशोक बनयाल, अध्यक्ष हरजिंदर सिंह बेदी, उपाध्यक्ष मोनिका पुंज, महासचिव नरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह बेदी (जीतू) सह सचिव जगदीश मैनी वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र बजाज, टी एन कपूर कमल जीत कौर, अर्चना सिंह, स्नेह लता मेहता, कोमल और विशेष अतिथि के रूप में परविंदर राजपाल, राजेन्द्र पांचाल इत्यादि उपस्थित रहे.
किसी कारण वश फरीदाबाद माडल स्कूल ईस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाया था इसलिए उस स्कूल में जाकर वहाँ की प्रधानाचार्य श्रीमती शशि बाला मलिक की उपस्थिति में प्रतिभाशाली छात्राओं को सर्टिफिकेट और उपहार देकर सम्मानित किया.
