
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्लीः- दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 9 दिवसीय विश्व पुस्तक मेला 2025 में आज हाॅल नम्बर 5 में पेनडाउन प्रेस के सीईओ दिनेश वर्मा ने अपनेे स्टाॅल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित पुस्तक नरेन्द्र मोदी सामान्य से असामान्य तक पुस्तक का विमोचन किया। प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेला जोरों पर है, ऐसे में पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रमों का सिलसिला भी जारी है।
पुस्तक के विमोचन के अवसर दिनेश वर्मा ने कहा कि यह पुस्तक राजनीति के शीर्ष पर विराजमान एक ऐसे व्यक्ति कहानी है, जो एक अतिसाधारण घर में जन्में था, पढाई-लिखाई में भी औसत था, साधारण सा ही उनका व्यक्तित्व, परंतु जो असाधारण था वह थी उनकी लगन, इच्छा-षक्ति, अनुषासन, भाईचारे की भावना, कुछ कर गुजरने की तमन्ना और सबका साथ सबका विकास का उनका सपना। इस पुस्तक में श्री नरेन्द्र मोदी जी से जुड़ी उन तमाम बातों का उल्लेख है, जो प्रामाणिक है और लोगों के प्ररेणादायक भी। इस पुस्तक के लिखने का मुख्य उद्देश्य न केवल मोदी जी के जीवन को समझना है बल्कि उनके गुणों को अपनाना भी है। मोदी जी की सरलता, साहस तथा भाईचारे के गुणों का प्रचार हो सके, यह हेतु भी निहित है।
पुस्तक लोकार्पण के अवसर पर दिनेश वर्मा ने अपनी सर्वोत्कृष्ट मुस्कान के साथ एकत्रित लोगों का अभिवादन किया और कहा प्रगति मैदान में प्रतिष्ठित स्थान के माध्यम से पुस्तकों का विमोचन वास्तव में हमारे लिए गर्व का क्षण है। पेनडाउन प्रेस के लेखकों ने इसको संभव बनाया है।
