
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया, रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद सेंट्रल, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन डिस्कवरी पार्क फरीदाबाद व् फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सहयोग से एक निशुल्क मेमोग्राफी का शिविर डिस्कवरी पार्क फरीदाबाद में आयोजित किया गया। इस अवसर पर २५ महिलाओ की मेमोग्राफी की गयी। आज २५ महिलाओ का परीक्षण किया गया लक्ष्य रखा गया था जो पूरा हो गया था इसके बावजूद बहुत सी महिलाओ को निराश होना पड़ा जिनका नंबर नहीं आया। इसके लिए जल्द ही वह एक और शिविर का आयोजन किया जायेगा ताकि अधिक से अधिक महिलाओ का परीक्षण किया जाये व् समय रहते उनको उचित सलाह दी जा सके।
मैमोग्राफी एक ऐसा एक्स रे होता है जो स्तन की जांच के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल स्तन कैंसर की पता लगाने के लिए किया जाता है। मैमोग्राफी एक ऐसा महत्वपूर्ण टेस्ट है जिसमें नियमित चिकित्सकीय जांचों और स्तन की स्वंय जांच के साथ-साथ स्तन कैंसर का जल्द पता लगाने में मदद मिलती है। इस टेस्ट में डाॅक्टर स्तन का एक्स रे करता है। फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया के महासचिव रविंद्र डुडेजा व् रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद सेंट्रल सचिव रोटेरियन अनिल राहत ने बताया की इस प्रकार के शिविर लगातार लगाए जाते रहेंगे।
शिविर को सफल बनाने में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन डिस्कवरी पार्क फरीदाबाद के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
इस अवसर पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन डिस्कवरी पार्क फरीदाबाद के श्री हरमीत सिंह सैनी, श्री रंजन मंडीवाल, श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती प्रतिमा जीं, केशव भारद्वाज, श्रीमति काजल, रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद सेंट्रल के रोटेरियन जे. एस. गुप्ता, रोटेरियन अनिल राहत, रोटेरियन नरेश वर्मा, रोटेरियन रविंद्र डुडेजा की गरिमामय उपस्तिथि रही।
