
फरीदाबाद. जनतंत्र टुडे / मांगों एवं समस्याओं का समाधान न होने से नाराज़ बिजली कर्मचारियों ने सोमवार को एनआईटी डिवीजन पर आक्रोश प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसई जितेन्द्र ढूल के तानाशाही रवैए और मांगों को जानबूझकर लटकाने के खिलाफ सर्कल में बिजली कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू किया हुआ है। जिसकी कड़ी में सोमवार को सेक्टर 23 स्थित एनआईटी डिवीजन पर प्रदर्शन किया और। आल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के यूनिट प्रधान भूप सिंह कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया और एसई जितेन्द्र ढूल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश प्रदर्शन किया।
सर्कल सचिव कृष्ण कुमार कालीरमन ने चेतावनी दी कि अगर 17 अक्टूबर तक एसई ने अपने अड़ियल रवैए को त्याग कर लंबित मांगों का समाधान नहीं किया तो 18 अक्टूबर को सर्कल आफिस पर प्रदर्शन किया जाएगा। यूनिट सचिव दिगंबर सिंह द्वारा संचालित इस प्रदर्शन में आल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी, सर्कल सचिव कृष्ण कुमार कालीरमन,ज़िला प्रधान एस के एस फरीदाबाद एवं केन्द्रीय कमेटी सदस्य करतार सिंह जागलान, केंद्रीय कमेटी सदस्य मनोज जाखड़, पूर्व केंद्रीय कमेटी सदस्य विनोद शर्मा, प्रधान रामकेश साहरण,दिनेश शर्मा ,यूनिट सचिव प्रवेश बैंसला, यूनिट वरिष्ठ उपप्रधान गिरीश कुमार राजपूत, उप प्रधान सुबोध कुमार, प्रकाश सिंह, महेंद्र पांचाल आदि ने धरने प्रदर्शन संबोधित किया।
धरने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी व सर्कल सचिव कृष्ण कुमार कालीरमन ने कहा कि मौजूदा समय में अधिक्षण अभियंता ने कर्मचारियों की किसी भी समस्यायों का समाधान नहीं किया। इसके विपरित औपचारिक तौर पर मीटिंगों का समय बार बार बदलकर कर्मचारियों व यूनियन को गुमराह करने का कार्य बखूबी निभाया । कच्चे कर्मचारियों के तनख्वाह से सरकार के आदेशों के बावजूद चिरायु योजना के तहत ठेका कर्मियों के कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठेका कर्मियों के पीएफ में डेट आफ ज्वाईनिंग गलत अंकित कर दी गई है, उसको बार बार कहने के बावजूद ठीक नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कौशल रोजगार निगम के कारण फरीदाबाद सर्कल में कार्यरत दर्जनों ठेका कर्मियों को दूसरे सर्कल्स में वेतन मिल रहा है। इस त्रुटि को भी ठीक नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सर्कल में स्टाफ की भारी कमी और प्रयाप्त संसाधनों के भारी अभाव के बावजूद राइट टू सर्विस एक्ट के तहत कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसकी तरफ ना तो निगम मैनेजमेंट कोई ध्यान है और चिरायु योजना के कार्ड लगभग 10 महीने से नहीं बने हैं। इस कारण हरियाणा कौशल रोजगार निगम के द्वारा काटे गए कच्चे कर्मचारियों के पैसे वापिस होने चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत से कच्चे कर्मचारी दुसरे सर्कलों से तनख्वाह ले रहे हैं और कार्य फरीदाबाद में कर रहे हैं । कुछ कच्चे कर्मचारियों कार्य करते हुए लगभग 10 साल से अधिक समय हो गया है। लेकिन वेतन इस अनुभव के अनुसार नहीं मिल रहा है। कुछ कच्चे कर्मचारियों के पीएफ तो उनकी तनख्वाह से कट रहा लेकिन पता नहीं कि वह जमा भी हो रहा है या नहीं ? जिससे से घोटाले कि बू आती दिखाई दे रही है। जिसकी तरफ निगम मैनेजमेंट का कोई ध्यान नहीं है और कच्चे कर्मचारियों को के पीएफ कि ज्वाइन तिथि भी एचकेआरएन व श्री जी मेन पावर कंपनी की मेल नहीं खाती, जिसके कारण कोई भी कर्मचारी अपना पीएफ जरूरत के समय नहीं निकाल पा रहे हैं। इसकी तरफ भी निगम मैनेजमेंट का कोई ध्यान नहीं है। केवल और केवल एसई का कच्चे कर्मचारियों के शोषण कि तरफ ही पूरा ध्यान है।
फरीदाबाद जैसे सर्कल में कर्मचारियों को सुविधाएं का टोटा है, यहां ना तो रेनकोट,ना गम बूट,ना टी एंड पी,ना अर्थ स्टिक,ना केबल, ना किसी प्रकार का तार, ना बाईकों के लिए कोई पेट्रोल कि व्यवस्था,अनेक जगह पर तो कम्पलेंट सैंटर ही नहीं है। जहां है वहां पर ना कोई मेज कुर्सी,ना कोई पंखा, ना कुलर,ना पानी, ना शौचालय हैं। इसके विपरित फरीदाबाद सर्कल में कर्मचारियों कि कमी के वाबजूद तमाम प्रकार कि सुविधाएं ना मिलने के बाद भी सर्कल फरीदाबाद कि बिजली व्यवस्था को बनाए हुए हैं। सर्कल फरीदाबाद में जो प्राईवेट गाडियां लगाई हुई है। उनका लाभ कर्मचारियों को बरसात जैसे मौसम में निगम के अधिकारियों ने नहीं दिया। लगातार गाडियां का उपयोग अधिकारियों द्वारा अपने निजी कार्यों के अभी भी किया जा रहा है, जिससे सुधार कि बहुत जरूरी है। इन गाड़ियों का लाभ आपातकालीन परिस्थितियों में कर्मचारियों को भी मिलना चाहिए जो कि नहीं मिल रहा है।
जिसको लेकर यूनियन ने अधिक्षण अभियंता को नोटिस दे रखा था पर नोटिस पर कोई संज्ञान न लेने के कारण आज आंदोलन कर करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर उक्त मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो दिनांक 18 अक्टूबर को अधिक्षण अभियंता के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
धरना प्रदर्शन में निम्न कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। अनुराग मल्होत्रा, त्रिमेश्वर प्रसाद, तरूण ओबेरॉय, सुधा रानी, प्रमोद, कुलदीप, अजय कुमार, वेद प्रकाश कर्दम, महेंद्र पांचाल, मोहम्मद रफीक, तेजेंद्र सिंह, नरेश, अनिल यादव,मुकेश,प्रमोद, प्रदीप, प्रवीन्दर,धर्मवीर, जसराम अत्री, राजकुमार,रामलाल, पुनीत नागपाल,योगेश,






