
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्लीः— राजधानी दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क, सेक्टर- 11 के सामने भगवान गणेश के आह्वान के साथ नव श्री केशव रामलीला में आज रावण वध व राजतिलक संवाद ने लोगों का मनमोहा। नव श्री केशव रामलीला कमेटी के चेयरमैन पुष्पेन्द्र रस्तोगी ने कहा जापानी पार्क में 200 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया, जो 200 फीट ऊंचा रावण मजबूती से खड़ा हुआ था वह लोगों के बीच में आकर्षण का केन्द्र बना था। यह रोहिणी में सबसे ऊंचे पुतलों में से एक था। रावण का चेहरा 25 फीट ऊंचा है और रिमोट से इसका दहन किया गया था।
रामलीला में रावण वध व राजतिलक के संवाद ने दर्शकों को भावुक किया। रावण वध व राम के राजलितक से संबंधित संवादों ने लोगों का मनमोह लिया, खासकर राम की विजय व उनके राजतिलक का उत्सव देखकर लोग आनंदित हुए। यह प्रसंग रामायण की कथा से जुड़ा है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत व धर्म की स्थापना को दर्शाता है, जिसके कारण दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
उन्होंने बताया कि इस बार चार धाम थीम पर इस बार तीन मंजिला भव्य स्टेज पर लीला का मंचन हो रहा था। इस अवसर पर संस्था चेयरमैन पुष्पेन्द्र रस्तोगी, अध्यक्ष जय किशन बंसल, एडिशनल चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता, महामंत्री कृष्ण जिंदल, लीला मंत्री हरि किशन मित्तल, कोषाध्यक्ष दिनेश सर्राफ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
