
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय की दो दिवसीय अंतर्महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि महर्षि दयानंद विश्विद्यालय के खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. शकुन्तला बेनीवाल
जी और उनके साथ जुडो कोच श्री सुभाष जी उपस्थित रहे। अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ के प्राचार्य डॉ. कृष्णकान्त गुप्ता जी ने पौधा भेंट करके अतिथिओं का स्वागत किया।
आज कम्पाउंड और इंडियन राउंड की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के कम्पाउंड राउंड के पुरूष वर्ग में सी.डी.जे.एम. कॉलेज बुटाना के कुशल दलाल 702 अंकों के साथ प्रथम स्थान, साउथ पोइंट कॉलेज सोनीपत के पुलकित काजला 702 अंकों के साथ द्वितीय स्थान, अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ के उमंग गोयल 676 अंकों के साथ तृतीय स्थान व गुरु नानक इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर एजुकेशन के तुश्कायेन 675 अंकों के साथ के साथ चौथे स्थान पर रहे। वहीं कम्पाउंड राउंड प्रतियोगिता के महिला वर्ग में एम.के.एम. महाविद्यालय होडल की कंचन 669 अंकों के साथ प्रथम स्थान, अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ की मुस्कान सैनी 657 अंकों के साथ द्वितीय स्थान, अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ की विधि यादव 622 अंकों के साथ तृतीय स्थान व अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ की ग़ज़ल 614 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। वहीं इंडियन राउंड के पुरूष वर्ग में अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ के साहिल कदम 577 अंकों के साथ प्रथम स्थान, अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ के सचिन सजवान 551 अंकों के साथ द्वितीय स्थान, अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ के सौरव 531 अंकों के साथ तृतीय स्थान व राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद के आदित्य चौधरी 205 अंकों के साथ के साथ चौथे स्थान पर रहे। वहीं इंडियन राउंड प्रतियोगिता के महिला वर्ग में के.एल.मेहता दयानंद महाविद्यालय फरीदाबाद की अंशिका 553 अंकों के साथ प्रथम स्थान, के.एल.मेहता दयानंद महाविद्यालय फरीदाबाद की निकिता मेहरा 522 अंकों के साथ द्वितीय स्थान,
के.एल.मेहता दयानंद महाविद्यालय फरीदाबाद की प्रीती 504 अंकों के साथ तृतीय स्थान व के.एल.मेहता दयानंद महाविद्यालय फरीदाबाद की मनीषा 477 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्णकान्त गुप्ता जी ने विजेता खिलाडियों को बधाई दी और कहा कि एक खिलाडी एक हीरे की तरह होता है जो जहाँ भी जायेगा अपनी चमक बिखेरेगा।
डॉ. शकुन्तला ने भी खिलाडिओं को बधाई देते हुआ कहा कि एक खिलाडी को खेल के साथ साथ अपने पढाई पर भी उचित ध्यान देना आवश्यक है क्योंकि इससे खिलाडी मानसिक रूप से और मजबूत बनता है। सभी विजेता खिलाडिओं को पदक और ट्राफी से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के खेल-कूद संयोजक डॉ. के.एल. कौशिक, डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. नरेश कामरा, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह, शारीरिक विभाग के सहायक प्रवक्ता डॉ. जगबीर सिंह, श्री पवन दलाल, महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी व टीम कोच श्री हरकेश उपस्थित रहे।
