
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
देवेन्द्र कुमार गुप्ता, चेयरमैन, अग्रवाल विद्यालय प्रचारिणी सभा, बल्लबगढ़ (फरीदाबाद) व तेजपाल यादव, सरपंच के साथ जाकर कृष्णपाल गुर्जर को उनके निवास स्थान दिल्ली में लगातार तीसरी बार सांसद फरीदाबाद व भारत सरकार में मंत्री बनने पर बधाई दी।
देवेन्द्र कुमार गुप्ता जी द्वारा कृष्णपाल गुर्जर जी के समर्थन में बल्लबगढ़ में आयोजित किया गया रोड शो एक ऐतिहासिक रोड शो था जिसमें भारी संख्या में समर्थकों ने भाग लेकर इस रोड शो को ऐतिहासिक व सफल बनाया।
बल्लबगढ़ क्षेत्र में ऐसा ऐतिहासिक रोड शो आज तक आयोजित नहीं हुआ।
