
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
राजकीय व-मा विद्यालय दयालपुर में रेडिंग्टन फाउंडेशन के सहयोग से वास इंस्टीट्यूट के द्वारा निर्मित छात्र-शौचालय का विद्यालय की प्राचार्या अंजु जुनेजा के कर-कमलों द्वारा रीबन काटकर किया गया। कार्यक्रम में वास इंस्टीट्यूट की तरफ से प्रोजेक्ट ऑफिसर राकेश बग्गा व श्याम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वास इंस्टीट्यूट राष्ट्रीय स्तर पर एन.जी.ओ. के रूप में कार्य कर रहा है। जिन्हों बल्लभगढ़ ब्लॉक के आठ विद्यालयों में छात्र शौचालयों का निर्माण कराया है। एन.जी.ओ. ने बच्चों में स्वच्छता के प्रति व्यावहारिक परिवर्तन के लिए विभिन्न गतिविधियों के द्वारा स्वच्छता पर बहुत कार्य किया है। बच्चों को भी शौचालय के सदुपयोग एवं उसके रखरखाव के लिए भी संकल्पित किया गया। उपस्थित अतिथियों का फूल माला व बेज लगाकर गोपाल शास्त्री, संदीप कादयान सहित सभी अध्यापकों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर दीपक, महेंदर, योगेश, रचना सिंह, सीमा, निशा, मीना, सुषमा, सरोज, पूजा एवं रूपाली अध्यापक उपस्थित रहे।
