
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
त्रकारिता एवं पर्यटन विभाग प्रथम वर्ष के नवागंतुक छात्रों के नए शिक्षण सत्र में स्वागत हेतु डी.ए.वी. शताब्दी विश्वविद्यालय यज्ञशाला में हवन आयोजन किया गया | महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने हवनाहुति के बाद अपने शुभाशीष वचनों से छात्रों को संबोधित किया |
डॉ. भाटिया ने कहा कि डी.ए.वी. शिक्षण संस्थान स्वामी दयानंद सरस्वती जी के आधुनिक शिक्षा एवं वैदिक शिक्षा के जीवन में महत्त्व को सामान रूप से सम्मिलित करने पर आधारित है जिससे छात्र तकनीकी दक्षता के साथ उच्च नैतिक आचरण को प्राप्त कर सकें | उन्होंने बताया कि स्वामी दयानंद सरस्वती जी महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक थे और महिलाओं को जीवन के सभी आयामों में समान अवसर मिलने की बात करते थे | छात्रों की हौसला अफजाई करते हुए उन्होंने किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उसको अध्यापकों के साथ साझा करने और उन्हें प्रचार्या नहीं बल्कि अभिभावक समझने के लिए कहा |
यज्ञ ब्रहम के रूप में डॉ. अमित शर्मा ने मत्रोच्चारण प्रक्रिया के साथ हवन संपन्न कराया | हवन कार्यक्रम में पत्रकारिता एवं पर्यटन विभाग के शिक्षकों रचना कसाना, वीरेंद्र सिंह, अमित दहिया, मंजीत पटियल, तमन्ना सैनी के साथ द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र भी शामिल रहे |





