
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों की सहायतार्थ जवाहर कालोनी मार्किट एसोसिएशन एवं इक अरदास फाउण्डेशन, गिफ्ट संस्था व रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली साऊथ सैन्ट्रल के तत्वाधान में आज जवाहर कालोनी स्थित बन्नू बिरादरी धर्मशाला में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 60 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महारानी वैष्णों देवी मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया तथा विशेष अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी के नेता हरजिन्दर सिंह मौजूद रहे।
उपस्थित रक्तवीरों को सम्बोधित करते हुए जगदीश भाटिया व हरजिन्दर सिंह ने कहा कि आपके द्वारा दिया गया रक्त संकट में पड़े तीन लोगों की जानों को बचा सकता है। रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनता बल्कि यह तोहफा ईश्वर द्वारा मानव मात्र को भेंट किया गया है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को कम से कम साल में तीन बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए।
इस अवसर पर इक अरदास फाउण्डेशन से जसविन्दर सिंह लवली, सीए मनप्रीत सिंह, राजबीर सिंह, जवाहर कालोनी मार्किट एसोसिएशन के प्रधान नीरज भाटिया, मदन चावला, सब्बी सिंह, लक्की संह, परमजीत कौर सहित सैकड़ों मार्किट के व्यापारी व क्षेत्रवासी मौजूद थे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
