
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / केयर फार थैलासीमिया द्वारा थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो के नाममात्र शुल्क पर टेस्ट करवाए गए। इस अवसर पर संस्था की महासचिव श्रीमति सिम्मी कुमार ने बताया की इन टेस्टो का होना बहुत ही जरुरी होता है क्यु की बच्चो को लगतार रक्त चढ़ाया जाता है जिस कारण उनको रक्त संबंधी अन्य बीमारियां घेर लेती है अगर समय रहते पता चल जाये तो बच्चे को मुश्किल हालत में जाने से रोका जा सकता है।
लगातार रक्त चढ़ाने से हेपेटाइटिस बी – सी, एच. आई. वी. का होना एक आम बात है। साथ ही अन्य बहुत सारे टेस्ट भी है जिनका समय समय पर होना अति आवश्यक होता है। वो भी आज करवाये गये। बच्चो को स्वस्थ रखने के लिए उनके टेस्ट होना जरुरी होता है जो अभिभावक नहीं करवाते। आज के कैंप में 60 बच्चो के टेस्ट किये गए साथ ही संस्था द्वारा बच्चो की एमआरआई भी निशुल्क करवाई जा रही है। सिर्फ रक्त चढ़वाने से बच्चो को स्वस्थ नहीं रखा जा सकता है उनके टेस्ट होना अति आवश्यक होता है टेस्टो की रिपोर्ट के आधार पर ही डॉक्टर उचित दवाइयाँ लिख कर बच्चो को उचित सलाह दे कर उनको स्वस्थ जीने का मंत्र दे सकते है। आज के शिविर में सस्न्था की कोषाध्यक्षक कृतिका, जेके भाटिया व रविन्द्र डुडेजा की गरिमामय उपस्तिथि रही।
