
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो की दीर्घ आयु व् स्वस्थ जीवन की कामना करने के लिए एक विशाल सत्संग कीर्तन का आयोजन सेंट्रल पार्क सेक्टर 12 फरीदाबाद में किया गया। इस अवसर पर देश विदेश प्रसिद्ध भजन गायक शिवाय ने प्रस्तुति देकर उपस्तिथ जन समूह का दिल मोह लिया। उनके द्वारा भजनो पर बच्चो ने खूब डांस किया। अवसर था संस्था के साथ वर्षो से जुड़े मनोहर पुण्यानि के जन्म दिवस का। मनोहर पुण्यानि व उनका परिवार अपना हर खुशी का मौका थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो के साथ मनाता है। श्री पुण्यानि का मानना है किसी को ख़ुशी देना सब से बड़ा पुण्य का काम है।
इस अवसर पर थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो को निशुल्क दवाइया व् फ़िल्टर दिए गए , साथ ही बच्चो को स्पोर्ट शूज दिए गए जो की गुंजन लखानी अरमान ग्रुप के चेयरमैन केसी लखानी जी द्वारा भिजवाए गए थे जिनको पाकर बच्चे बहुत ही खुश थे।
इस अवसर पर दिव्यम पुण्यानि, महेश घई, गौरव श्री एच. के. बत्तरा, मोहिन्दर खुराना, विशेष खुराना, राज कुमार धवन , रेनू भाटिया,, संगीता, डॉ पुनिता हसीजा, अनीता अमर, डॉ ललित हसीजा, सुनील कुमार, लिओनेस क्लब ओल्ड फरीदाबाद की सदस्य व् रोटरी क्लब्स के सदस्यो की गरिमय उपस्तिथि रही। अंत में स्वादिष्ट लंगर प्रशाद की व्यवस्था की गयी थी।
