
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम एनआईटी फरीदाबाद डिवीजन की सबडिवीजन नम्बर तीन के अंतर्गत आने वाले 11 केवी स्विचिंग सिस्टम 2-ए सब स्टेशन नजदीक व्हर्लपूल इण्डिया पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन फरीदाबाद के सर्कल सचिव विनोद शर्मा एवम प्रधान लेखराज चौधरी के सानिध्य में जेठ मास के इस आग उगलते हुए 45° डिग्री के जलते थपेड़ों भरे गर्म तापमान में अपनी जान को जोखिम में डाल कर बिजली महकमे की आपूर्ति वितरण सप्लाई को आमजन हित तक सुचारू चलाये रखने वाले बहादुर टेक्निकल बिजली कर्मचारी जैसे बॉर्डर पर तैनात ड्यूटी दे रहे हमारे किसी फौजी सैनिक के मुकाबले अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने में बिजलीकर्मी उनसे कम भी नही है । अपने इन टेक्निकल और क्लेरिकल बिजली कर्मचारियों जान की सलामती एवम धर्म परायण पुण्यार्थ हेतु शीतल जल यानी मीठे पानी की छबील लगाकर वितरण जल सेवा में आमजन को शर्बत पिलाकर पुण्य करने का काम किया ।
शीतल मीठे जल की छबील के इस मौके पर फोरमैन शौकीन खान, लाइनमैन मुकेश धतीर, फोरमैन देवी राम, लाइनमैन राजेश कुमार, लाइनमैन सोनू कुमार गोला सहित सहायक लाइनमैन संजय सिंह, लखन कुमार, रवि, परवीन कुमार, नसीब सिंह, सुरेश कुमार, गौरव, अमित रोहिला, हरिओम, जितेंदर सिंह, त्रिलोक कुमार आदि काफी संख्या में बिजली कर्मचारी जल वितरण सेवा के अवसर पर मौजूद रहे ।
