
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सेक्टर 8 स्थित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने श्री गोपाल मंदिर ट्रस्ट, बल्लभगढ साथ मिलकर मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें 85 लोगों ने अपनी जांच कराई।
इस शिविर में बीपी, शुगर, जर्नल परामर्श और मुफ्त आंखों की जांच कराई जिसमें कई लोगों को पता चला कि उनकी आंखों में कुछ कमी है। इसके अलावा लोगों को कई बीमारियों को लेकर जागरूक भी किया। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना था
इस शिविर में श्री गोपाल मंदिर ट्रस्ट के प्रधान जनक राज शर्मा, सचिन महिंद्रा अरोड़ा, गुलशन अदलखा, कोषाध्यक्ष मदनलाल अरोड़ा, कार्यकर्ता सुभाष मेहता, चंद्रभान, रोहित शर्मा, विशाल त्रिवेदी, जय भगवान, गोपाल अरोड़ा, धीरज अदलखा, मौके पर मौजूद रहे।
ऐसे कैंप डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र आयोजित करता रहता है जिससे कि लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहे और इन कैंपों में अगर कोई बीमारी उनके शरीर में उत्पन्न हो रही है तो उसके बारे में भी उन्हें पता चला रहे।
