
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी ए वी शताब्दी महाविधालय में कंप्यूटर,विज्ञान और जियोग्राफी विभाग द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी “फ्यूजन फैंटेसिया 2024″का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों में छात्रों द्वारा किए गए नवीन परियोजनाओं और वैज्ञानिक प्रयासों को प्रदर्शित किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को अपने ज्ञान और कौशल को दर्शकों के सामने प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना रहा।इस प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने अपने नवीन विचारों को प्रस्तुत करते हुए भाग लिया।इस प्रदर्शनी में कंप्यूटर विभाग से 11,जियोग्राफी विभाग से13 ,फिजिक्स विभाग से 6 और केमिस्ट्री विभाग से 5 टीम्स ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में फिजिक्स प्रोजेक्ट्स में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी फरीदाबाद से कुसुम यादव ,केमिस्ट्री प्रोजेक्ट्स में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लक्करपुर फरीदाबाद से रेनू ,कंप्यूटर्स प्रोजेक्ट्स में एनजीएफ कॉलेज ऑफ एंजनरिंग एंड टेकोलॉजी से प्रोफेसर कुलदीप कुमार ने और जियोग्राफी प्रोजेक्ट्स में डॉ अर्चना सिंघल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।फिजिक्स में शिवम,रोहन और शिक्षा ने प्रथम ,प्रिया ,विशाल और तुषांत ने द्वितीय और अनु,वासु और दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
केमिस्ट्री में रामजन,हर्षिता ने प्रथम,देव कुमार,शिवम ने द्वितीय और तुषार ,रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जियोग्राफी में भावना मिश्रा,विशाल कुमार पाठक,प्रियंका ने प्रथम ,मेघा, युक्ता,साहिल ने द्वितीय और विवेक,विशाल,शिवम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।कंप्यूटर्स में अमन कुमार,गौरव डूडेजा ने प्रथम,कुलदीप,बॉबी कुमार ने द्वितीय और ध्रुव ,वरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
यह कार्यक्रम कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्या डॉ विजयवंती की देखरेख में संपन्न हुआ।अंत में डॉ विजयवंती ने सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी।इस कार्यक्रम के संयोजक की भूमिका सुनीता डूडेजा और आयोजन सचिव की भूमिका दिनेश कुमार,डॉ मीनाक्षी हुडा,रेखा,डॉ राजकुमारी,और राघव पालीवाल द्वारा निभाई गई।
