
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी. ए. वी. शताब्दी महाविद्यालय में कार्यकारी प्राचार्या डॉ विजयवंती के निर्देशन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने ट्रैफिक नियमों, ट्रैफिक चिन्हों और इसमें एक संदेश लिखे हुए पोस्टर्स तैयार किए।
विद्यार्थियों ने पोस्टर्स के माध्यम से सभी को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया। यह आयोजन डॉ सुनीता डुडेजा ,एन. एस. एस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ जितेंद्र दुल (पी. ओ. बॉयज यूनिट), मिस कविता शर्मा (पी. ओ. गर्ल्स यूनिट) और सड़क सुरक्षा क्लब के सदस्यों की देखरेख में किया गया कार्यक्रम के दौरान एन. एस. एस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ जितेंद्र दुल (पी. ओ. बॉयज यूनिट),मिस कविता शर्मा (पी. ओ. गर्ल्स यूनिट) उन्होंने ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रति जागरूक किया तथा सडक़ के नियमों का पालन कर अपना जीवन को बचाने का संदेश दिया गया ।
कॉलेज कार्यकारी प्राचार्य डा. विजय वंती ने पोस्टर मेकिंग में हिस्सा लेने वाले सभी स्वयंसेवकों के प्रयास की सराहना करते कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के साथ-साथ दूसरों में भी जागरूकता लाने का काम करती है।
अंत में प्रतियोगिता के मुख्य प्रवक्ता डॉ नीरज सिंह इस प्रतियोगिता के निर्णायक भी रहे। और उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और यातायात के नियमो का पालन करने के लिए प्रेरित किया। पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान अदिति चौहान, द्वितीय स्थान कनिस्का एवं तृतीय स्थान रानी कुमारी ने हासिल किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 50 स्वयंसेवकों ने भाग लिया ।
