
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी. महाविद्यालय में बी.बी.ए. विभाग के विद्यार्थियों के लिए वैल्यू एडिड इंगलिश कोर्स का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के मानसिक विकास , आत्म विश्वास एवंम संचार कौशल को बढ़ाना था। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के अंग्रेजी बोलने , लेखन एवम सुनने के कौशल की गुणवत्ता को बढ़ाने का प्रयास किया गया । इन कोर्स मे कालेज के लगभग साठ विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कोर्स की अवधि चालिस घन्टे रही। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अंग्रेजी विभाग की श्रीमती मर्सी मोसेज रही । कार्यक्रम के दौरान कई प्रतियोगिताए जैसे शब्दावली खेल प्रतियोगिता , निबन्ध प्रतियोगिता , ग्रुप डिस्कशन एवम फाईनल ईयर के विद्यार्थियों के लिए माॅक इंटरव्यू सत्र का आयोजन किया गया।
यह कोर्स कालेज की कार्यकारिणी प्राचार्या डॉ सविता भगत के मार्गदर्शन मे आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मे डॉ सविता भगत ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए सतत प्रयास करने को और उन्हें एक अच्छा इंसान और एक अच्छा नागरिक बनने के लिए सदा प्रयासरत रहने को कहा।इस कार्यक्रम के समापन समारोह में विजेताओं के नाम घोषित किए गए एवंम उन्हें पुरस्कार दिए गए। इस कार्यक्रम मे डॉ सुरभि ( डीन बी.बी.ए.), डॉ अकिंता मोहिंद्रा ( विभागाध्यक्षिका , बी.बी.ए.), श्री अमित कुमार ( विभागाध्यक्ष , पर्यटन विभाग) एवम बी.बी.ए. के अध्यापकगण भी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम श्रीमती ओमिता जोहर एवम श्रीमती रीटा डागर के सयोंजन मे सम्पन्न हुआ।







