
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी ए वी शताब्दी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने के एल मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वूमेन में आयोजित इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में बढ़चढ़ के भाग लिया।
इस कार्यक्रम में मेंहदी प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की संजना ने द्वितीय पुरुस्कार और पोस्टर में एमकॉम द्वितीय वर्ष की सोनिया ने तृतीय पुरुस्कार जीता।साथ ही बीकॉम ऑनर्स की नेहा तिवारी को सांत्वना पुरुस्कार से नवाजा गया
इस मौके पर कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्या डॉ विजयवंती ने सभी विजेताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी।साथ ही विजेताओं को आगे की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।







