
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी .शताब्दी महाविद्यालय में कार्यकारी प्राचार्या डॉ. विजयवंती के निर्देशन में हिंदी विभाग एवं वाई.आर.सी.क्लब के तत्वावधान में ’हिंदी भाषा के परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रहित सर्वोपरि’ विषय पर विचार गोष्ठी व वाई.आर.सी. ओरिएंटेशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय हित के प्रति विद्यार्थियों में नई वैचारिक चेतना जाग्रत करना व रेडक्रॉस का इतिहास के विषय में जानना रहा । आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. धर्मपाल भारद्वाज , चीफ फायर ऑफिसर (नई दिल्ली) व मुख्य अतिथि के रूप में गैर राजनीतिक मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जय हिंद रहे l मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री चित्रलेखा शर्मा डायरेक्टर गृह मंत्रालय भारत सरकार ,हिस्ट्री ऑफ रेड क्रॉस के वक्तव्य के लिए प्रो. डॉ. एम.पी. सिंह रहे ।
डॉ. भारद्वाज ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि बताते हुए निरंतर मनुष्य को समाज कल्याण व परोपकार के लिए हमेशा समर्पित रहने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि सुरेश जय हिंद ने अपने ओजस्वी अंदाज में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया व अति राष्ट्रवाद और राष्ट्रवाद को परिभाषित करते हुए मानवता को श्रेष्ठ बताया।
मुख्य वक्ता सुश्री चित्रलेखा शर्मा ने राष्ट्रीय हित को केंद्र में रखते हुए समाज ,संस्कृति,संस्कार में अटूट संबंध बताया व जो भारतीय संस्कृति में बताए गए मानव मूल्य है उन पर चलने का आह्वान किया ।
मुख्य वक्ता (वाई.आर. सी.) प्रो. डॉ. एम.पी.सिंह ने अपने संबोधन में वाई. आर. सी.का इतिहास बताते हुए इसका संबंध राष्ट्रहित से स्थापित किया।
अंत में प्राचार्या डॉ. विजयवंती ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय हित ही मनुष्य का परम धर्म है इस विषय पर अपनी वैचारिक मुहर लगाई तथा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया व इस आयोजन की पूरी टीम दिनेश चौधरी ,ममता कुमारी, देवदत्त, डॉक्टर योगेश शर्मा को भी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर डॉ.सुनीति आहूजा, डॉ . शिवानी तंवर , डॉ.नरेंद्र दुग्गल,डॉ.जितेंद्र ढुल अन्य शिक्षक गण व लगभग तीन सौ बच्चे मौजूद रहे।







