
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
क्रिकगियर कप 7th ऑल इंडिया रविंदर फागना U-13 डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 रविंदर फागना क्रिकेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच डबल्यू सी एल क्रिकेट अकादमी और वेनी स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
इस मैच मे डबल्यू सी एल क्रिकेट अकादमी ने वेनी स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 237 से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और वेनी स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। डबल्यू सी एल क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 296 रन का लक्ष्य दिया । डबल्यू सी एल क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए ललित कुमार ने 92 गेंदों पर 5 चौको और एक छक्के की मदद से 88 रन चिराग साहू ने 53 गेंदों पर 6 चौको की मदद से 52 रन बनाए।
वेनी स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए भव्या तिवारी और हर्षित गोयल ने 2/2 विकेट नितेश साहनी और अफ्फान मंसूरी ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वेनी स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने 15.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 59 रन बनाकर हार गई।
वेनी स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की ओर से अक्षित फागना ने 24 गेंदों पर 2 चौको की मदद से 12 रन बनाए। डबल्यू सी एल क्रिकेट अकादमी की ओर से हरिवंश चौधरी 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट सुशांक शर्मा, कबीर गर्ग और रोशन साहू ने 2/2 विकेट व कृष्ण गर्ग ने एक विकेट हासिल किया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच ललित कुमार और फाइटर ऑफ द मैच भव्या तिवारी को घोषित किया गया।
