
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
8th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-15 क्रिकेट टूर्नामेंट रविंदर फागना क्रिकेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह स्प्रिंग डेल क्रिकेट अकादमी और टाइगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इस मैच मे टाइगर क्रिकेट क्लब ने स्प्रिंग डेल क्रिकेट अकादमी को 4 विकेट से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और स्प्रिंग डेल क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। स्प्रिंग डेल क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 28.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 112 रन का लक्ष्य दिया ।
स्प्रिंग डेल क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रजत ने 41 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 32 रन, वंश कंबोज ने 24 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 23 रन बनाए। टाइगर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य सिंह ने 5 ओवर में 2 मैडेन, 5 रन देकर 4 विकेट, नफे सिंग और प्रशान्त ने 2/2 विकेट, समीर व निशांत जोनवाल ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइगर क्रिकेट क्लब ने 21.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 116 रन बनाकर जीत हासिल की।
टाइगर क्रिकेट क्लब की ओर से प्रशान्त ने 25 गेंदों पर 4 चौको और 1 छक्के की मदद से 29 रन, अमन कुमार ने 31 गेंदों पर 2 चौको की मदद से 21 रन बनाए। स्प्रिंग डेल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए लक्की कंबोज ने 5 ओवर में 1 मैडेन, 31 रन देकर 2 विकेट, वशु, हर्षित शर्मा, व वंश कंबोज ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच आदित्य सिंह को घोषित किया गया।
