
कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर के साथ विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के एनसीसी आर्मी विंग के 18 कैडेट ने 20 से 29 अक्टूबर, 2023 तक गुरुग्राम में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-107) में हिस्सा लिया तथा एनसीसी ’बी’ सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई किया।
शिविर के दौरान कैडेट्स ने विभिन्न सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों जिसमें मैराथन, खो खो, रिले रेस, रस्साकशी, वॉलीबॉल और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं शामिल रहीं, में हिस्सा लिया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक एवं प्रमाण पत्र हासिल किये। पदक विजेता कैडेट्स में भारती, स्नेहा, सोनिया, तनु मलिक, मेघना, आयुषी, पूजा, पुनीत और यश शामिल रहे।
कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने एनसीसी कैडेटों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की। डीन (इंस्टीट्यूशन) प्रो. संदीप ग्रोवर ने भी एनसीसी कैटेड्स को बधाई दी।
आर्मी विंग के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉ. महेश चंद ने विश्वविद्यालय के कैडेट्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर के दौरान में देशभर से 795 कैडेट्स ने हिस्सा लिया तथा विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में 16 स्वर्ण पदक और एक रजत पदक हासिल किया। विश्वविद्यालय एनसीसी
