
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ बल्लभगढ़ में प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता के मार्गदर्शन में एनसीसी के अंतर्गत जी-20 विषय पर स्लोगन लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l डॉ. देवेंद्र गहलोत ने कैडेट के समक्ष जी-20 विषय पर अपने विचार रखते हुए बताया कि- जी-20 को ग्रुप ऑफ ट्वेंटी कहा जाता है l इस समूह के 19 देश सदस्य हैं, ग्रुप का 20वां सदस्य यूरोपीय संघ हैl जी-20 समिट का आयोजन साल में एक बार होता है, हालांकि 2008 से शुरुआत के बाद 2009 और 2010 साल में जी-20 समिट का आयोजन दो-दो बार किया गया था l
इस सम्मेलन में ग्रुप के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष को बुलाया जाता है और कुछ अन्य देशों को भी बुलाया जाता है, इसके बाद सभी देशों के राष्ट्राध्यक्ष बैठकर कई मुद्दों पर चर्चा करते हैं l भारत की अध्यक्षता में इस साल जी-20 सम्मेलन दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने जा रहा हैl डॉ. पूजा सैनी ने बताया कि जी-20 की बैठक की अध्यक्षता हर साल अलग देश करता हैl पिछले साल ये बैठक इंडोनेशिया में हुई थी, उसके बाद इंडोनेशिया ने इस अध्यक्षता को भारत को सौंप दिया, इस साल भारत इस समूह की मेजबानी कर रहा है l
भारत की जी- 20 की अध्यक्षता ने उसकी वैश्विक नेतृत्व भूमिका में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया है। अपनी अध्यक्षता का लाभ उठाकर, भारत ऐसे सहयोगात्मक समाधानों को बढ़ावा दे रहा है जो न केवल उसकी अपनी आबादी को लाभान्वित करते हैं बल्कि व्यापक वैश्विक कल्याण में योगदान करते हैं, जो ‘वसुधैव कुटुंबकम’ या ‘विश्व एक परिवार है’ की उसकी भावना को मजबूत करता है।
सभी एनसीसी कैडेट में बड़े उत्साह से इसमें भाग लिया और अपनी उपस्थिति दर्ज की l स्लोगन लेखन में प्रथम स्थान कैडेट वंशिका ने प्राप्त किया l प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीम राणा ने प्राप्त किया l कार्यक्रम को सफल बनाने में सब लेफ्टिनेंट डॉ. पूजा सैनी व डॉ. देवेंद्र गहलोत का विशेष योगदान रहा है l
