
नन्हे-मुन्ने बच्चे अपनी मम्मियों के साथ अपनी प्रस्तुति देते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
फरीदाबाद सैक्टर 21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में एक अद्भुत कार्यक्रम ‘कल्पनाओं की उड़ान’ का आयोजन किया गया। जिसमें फरीदाबाद के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक, मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ- साथ शैक्षणिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया, इस अवसर पर विद्यालय की उपाध्यक्षा श्रीमती चंद्रलता चौहान, एकेडमिक एंड एक्सिलेंस हेड श्रीमती मुक्ता सचदेव, प्रमुख संयोजिका सुश्री मिनी जोसेफ, संयोजिका श्रीमती सुशीला चौहान एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक क्षमता का आंकलन करने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को सम्मिलित किया गया। बच्चों ने कार्यक्रम के दौरान खूब आनंद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में बच्चों ने रैम्प वॉक और बेबी शो में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। रैम्प वॉक में विजेता रहे आयन मोर एवं आरवी कश्यप, रनर अप रहीं एमिश भाटिया एवं बलप्रीत कौर, श्रेष्ठ परिधान के लिए वर्णित थरेजा को पुरस्कृत किया गया, क्युटेस्ट स्माइल कामाक्षी गोस्वामी, मोस्ट स्टाइलिश आन्या यादव रही । वहीं बेबी शो में विजेताओं के नाम इस प्रकार से है प्रिशा एवं कर्तव्य भारद्वाज, रनर अप ध्रुव अग्रवाल, एक्टिव बेबी रीदीश खट्टर।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से उनकी प्रतिभा और कौशलता को उजागर करना भी है। इसके साथ-साथ बच्चों को उनकी भविष्य की ऊंचाइयों की ओर ले जाना भी है, आज के दौर में हर अभिभावक अपने बच्चों को सफलता के शिखर पर देखना चाहते हैं। वे बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। ऐसे में विद्यालयों की विशेष भूमिका होती है कि वे बच्चों को उचित अवसर व मंच प्रदान करें।
जीवा स्कूल ने इस विषय को बहुत अच्छे से समझा व बच्चों को यह अवसर प्रदान किया कि वे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी स्किल्स को दिखा सकें व साथ में मंनोरंजन भी प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही कार्यक्रम में जीवा के सिद्धांतों को भी बताया गया। बच्चों ने मंच पर शानदार व लाइव परफॉर्मेंस भी दी।
