
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने की अपनी तीन दशक लंबी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम लेते हुए, जीवा आयुर्वेद ने
इनफिनिटी ग्रुप के साथ मिलकर कोलकाता में एक 100-बेड आयुर्वेद अस्पताल का उद्घाटन किया ।
शहर की भीड़-भाड़ से दूर स्थित, Jivagram at Jagriti Dham सम्पूर्ण आयुर्वेदिक स्वास्थ्य के लिए एक सिंगल-स्टॉप
डेस्टिनेशन है जिसमें प्रिवेंटिव, क्यूरेटिव, और रिजूवनेटिव ट्रीटमेंट्स की विशेषज्ञता है।
कोलकाता में स्थित Jivagram, शास्त्रीय आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान के द्वारा व्यक्तिगत ट्रीटमेंट्स प्रदान करेगा, जिसमें
विभिन्न आयुर्वेदिक थेरेपी जैसे पंचकर्म, बस्ती, शिरोधारा, विरेचन के साथ-साथ योग, आयुर्वेदिक डाइट, ब्यूटी ट्रीटमेंट,
और 100 से अधिक बिमारियों के लिए ट्रीटमेंट शामिल होंगे।
Jivagram के उद्घाटन समाहरोह में एक वर्कशॉप के दौरान, फॉउन्डिंग डायरेक्टर डॉ. प्रताप चौहान ने कहा, “आयुर्वेद
सही मायने में एक संतुलन की कला है, जो शरीर, मन और आत्मा को सामंजस्यपूर्ण बनाती है। यह एक समग्र जीवनशैली
है, न कि अंतिम ट्रीटमेंट। अपने यूनिक बॉडी टाइप – प्रकृति को समझकर और एक संतुलित दिनचर्या को अपनाकर, आप
आयुर्वेद के सीक्रेट्स को अनलॉक कर सकते हैं और एक खुशहाल, स्वस्थ एवं लंबा जीवन जी सकते हैं। “
जीवा आयुर्वेद के बारे में
1992 में स्थापित, जीवा आयुर्वेद भारत का एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय आयुर्वेद चिकित्सा संस्थान है।
विश्वविख्यात आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रताप चौहान के नेतृत्व में, जीवा भारत में अपने 80 से अधिक क्लिनिक्स, दो
अत्याधुनिक आयुर्वेदिक अस्पताल ‘Jivagram’, और 50 से अधिक देशों में आयुर्वेदिक डॉक्टरों के साथ साझेदारी के द्वारा
आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट प्रदान करता है। 3 दशकों से अधिक की रिसर्च के साथ, जीवा ने एक अत्याधुनिक ट्रीटमेंट
‘AYUNIQUE™’ प्रोटोकॉल को विकसित किया है जो पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट पर केंद्रित है।
Jivagram, Kolkata Address
Jivagram at Jagriti Dham
Merlin Greens,
Ibiza Club, Diamond Harbour Road,
Kolkata – 743503
Phone number: +91-8527149555
Email address: jivagram.kolkata@jiva.com







