
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी में अभ्यास करने वाले जिले के दो खिलाड़ियों का चयन रणजी ट्राफी और सीएके नायडू ट्राफी अंडर/23 के लिए हरियाणा टीम में किया गया है। दाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज धीरू सिंह का चयन रणजी ट्राफी टीम के लिए हुआ है।
धीरू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पटौदी ट्राफी के सात मैचों में 321 रन बनाए थे। सबसे अधिक रन बनाने वाले छह बल्लेबाजों में शामिल थे। धीरू की बल्लेबाजी की बदौलत फरीदाबाद ने पटौदी ट्राफी में दूसरा स्थान हासिल किया था। गौंछी में रहने वाले धीरू आठ साल से आरपीसीए में अभ्यास कर रहे हैं। अकादमी में अभ्यास करने वाले हरीश भड़ाना का चयन सीएके नायडू ट्राफी के लिए किया गया है। हरीश आफ स्पिनर और मध्यक्रम के बल्लेबाज है।
गुरूग्राम में चयन के लिए लगे कैँप में हरीश ने तीन मैच में नौ विकेट हासिल किए। सीएके नायडू ट्राफी का पहला मैच इंदौर में खेला जाएगा। पाली में रहने वाली हरीश भड़ाना भी आठ साल से अकादमी में अभ्यास कर रहे हैं। बीसीसीआइ लेवल वन कोच धर्मेंद्र फागना ने कहा दोनों खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है।
उम्मीद है कि दोनों टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। रविंद्र फागना स्पोटर्स प्रमोशन क्लब के अध्यक्ष विधायक सतीश फागना ने दोनों खिलाड़ियों को टीम मेंं चयन होने की बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
