
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ गांव दयालपुर में हमारे प्रयास संगठन द्वारा “खेलो दयालपुर” के अंतर्गत जाट दिवस ,बैसाखी और जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को नमन किया और खेलो का आयोजन कराया गया। जिसमें 3 साल से ऊपर सभी आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया।
इन खेलो का आयोजन हमारे प्रयास संगठन द्वारा सफलता पूर्वक करवाया गया। खेलो का सफल आयोजन कराने मै PTI राम हुड्डा,जी PTI राजीव हुड्डा जी एव PTI उदयवीर हुड्डा जी का सहयोग रहा।
खेलों के आयोजन में पारितोषिक व जलपान का सहयोग Ashoka real-estate, सेक्टर 121 द्वारा किया गया। इसमें सह प्रायोजक और मुख्य अतिथि नेशनल ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रबंधक गुंजन मेहता जी रहे। इन खेलो मै लड़कियों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। ओर हर आयु वर्ग मै अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
