
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में दिनांक 1 मई 2024 को गणित विभाग द्वारा बीएससी ऑनर्स छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन व उत्साहवर्धन के लिए एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉo संजीव गुप्ता जी के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में इस तरह की अनेक गतिविधियां समय-समय पर आयोजित होती रहती हैं ।
इस अवसर पर डॉ. अंजू शर्मा (सहायक प्रवक्ता, राजकीय महाविद्यालय, तिगांव) मौजूद रहीं। विशेषज्ञ व्याख्यान का विषय था – “एप्लीकेशन ऑफ़ आईo टीo इन मैथमेटिक्स” । उन्होंने विद्यार्थीयों को बताया कि तकनीकी उपकरण विद्यार्थियों को गणितीय संबंधों और संरचनाओं की गहन समझ बनाने में मदद करते हैं और उन्हें बताया कि प्रौद्योगिकी बच्चों को अधिक प्रभावी ढंग से अध्ययन करने में मदद करती है ।
इस विशेषज्ञ व्याख्यान को विद्यार्थियों ने बड़ी उत्सुकता के साथ सुना तथा प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासा व्यक्त की। डॉo अंजू शर्मा ने बड़ी सहजता से उनके प्रश्नों के उत्तर दिए।
इस विशेषज्ञ व्याख्यान से 36 विद्यार्थी लाभान्वित हुए। गणित विभागाध्यक्ष डॉo केo एलo कौशिक जी इस कार्यक्रम में संयोजक रहे तथा उन्होंने गणित के क्षेत्र में इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी की उपयोगिता के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती नेहा गोयल, डॉo गीता त्रिपाठी, डॉo रेनू बाला, डॉo ममता ठाकुर, पूनम गुप्ता, दीपांजलि, नीलम, ललिता, मनीष तथा रामकिशन ने विशेष भूमिका निभाई।
