
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में गणित विभाग द्वारा स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान एवं अग्रवाल कॉलेज अध्यक्ष श्री देवेंद्र गुप्ता जी, अग्रवाल कॉलेज महासचिव एडवोकेट दिनेश कुमार गुप्ता जी एवं कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता जी के संरक्षण में महाविद्यालय प्रांगण में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सत्र के अंत में विदाई समारोह जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की आराधना के साथ तथा अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉo संजीव गुप्ता जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का परीक्षा का समय नजदीक है यह समय कड़ी मेहनत करके सफलता प्राप्त करके आगे बढ़ने का समय है।
इस समारोह में विद्यार्थियों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम में गणित विभाग की स्नातक कक्षा की मिस फेयरवेल खुशी तथा मिस्टर फेयरवेल हिमांशु तथा स्नातकोत्तर कक्षा के मिस फेयरवेल मोनिका और मिस्टर फेयरवेल बादल को चुना गया। स्टूडेंट ऑफ द इयर (स्नातकोत्तर) भूमिका, आलराउंडर (स्नातकोत्तर) संगीता, एक्सलेन्स अवार्ड दीपक, स्टूडेंट्स ऑफ द इयर (स्नातक) रिया रही I
अंत में विभाग अध्यक्ष डॉ. के.एल. कौशिक जी ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 60 विद्यार्थियों ने इस विदाई समारोह में सम्मिलित रहे। गणित विभाग के सभी प्रवक्तागण के सहयोग से इस कार्यक्रम का
आयोजन किया गया।’
इस समारोह में विद्यार्थियों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम में गणित विभाग की स्नातक कक्षा की मिस फेयरवेल खुशी तथा मिस्टर फेयरवेल हिमांशु तथा स्नातकोत्तर कक्षा के मिस फेयरवेल मोनिका और मिस्टर फेयरवेल बादल को चुना गया। स्टूडेंट ऑफ द इयर (स्नातकोत्तर) भूमिका, आलराउंडर (स्नातकोत्तर) संगीता, एक्सलेन्स अवार्ड दीपक, स्टूडेंट्स ऑफ द इयर (स्नातक) रिया रही.
अंत में विभाग अध्यक्ष डॉ. के.एल. कौशिक जी ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 60 विद्यार्थियों ने इस विदाई समारोह में सम्मिलित रहे। गणित विभाग के सभी प्रवक्तागण के सहयोग से इस कार्यक्रम का
आयोजन किया गया।







