
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / जीवन नगर पार्ट-2 स्थित के.एम. कॉन्वेंट स्कूल का चौथा वार्षिक अभिभावक सम्मेलन और खेल पुरस्कार सम्मान समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संजय कॉलोनी चौकी इंचार्ज कैलाश चंद व ट्रैफिक ताऊ विरेन्द्र बल्हारा मौजूद रहे। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन शेर खान और डायरेक्टर रईस खान ने आए हुए अतिथियों का बुक्के स्मृति चिन्ह भेंट का स्वागत किया।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया और सरस्वती वंदना और राष्ट्रीय गान से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। छात्रों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तत्पश्चात छात्रों ने नशा, मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव को लेकर लघु नाटिका प्रस्तुत की।
इस अवसर पर के.एम. कॉन्वेंट स्कूल के डायरेक्टर रईस खान ने अभिभावकों को पूरे वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और अपने स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ स्पोट्र्स डे पर बच्चों ने अनेक खेलों में भाग लेकर पहला दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त किया उन्हें दोनों अतिथियों ने मेडल सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और खेल उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
इसके बाद कार्यक्रम के अंत में बेस्ट अभिभावकों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया सभी अभिभावक भौतिक खुश नजर आए और स्कूल की प्रशंसा की।
इस मौके पर स्कूल स्टाफ नासिर हुसैन, बीरेंद्र शर्मा, शिवेंद्र, सुशीला, मंजू, माधवी, रूमा, महिमा, जीनत, डॉली, रीति, कंचन, अन्नू, नायदा, सुमन, सोनम, उमेश, श्वेता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
