
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
निगरानी समिति एनआईटी-86 के संयोजक राजेश डागर ने आज केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर के सेक्टर-28 स्थित कार्यालय पर जाकर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। राजेश डागर ने चौ. कृष्णपाल गुर्जर व निर्वतमान वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौघरी को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और उन्हें मिठाई भी खिलाई।
इस मौके पर राजेश डागर ने कहा कि मंत्री जी और उनके परिवार पर हमेशा भगवान की कृपा बनी रहे और इसी तरह वह देश और अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा करते रहे। मंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर और निर्वतमान वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि नए वर्ष में हर किसी के घर में सुख शांति और समृद्वि हो यही ईश्वर से कामना है।
