
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्लीः अपने सदस्यों के हितों का ध्यान अगर किसी संस्था या संगठन द्वारा पूर्ण प्रतिबद्धता से रखा जाता है, और उनके जीवन की रोजमर्रा की समस्याओं को यथासम्भव निस्तारण करने जा ज़ज्बा अगर किसी संस्था में हो तो, उसके लिए चुनाव में विजयी होने के लिए अलग से कोई कवायद नहीं करनी पड़ती है, जनता उसके सारे प्रत्याशियों को विजय का हार खुद पहना देती है l
ओम अपार्टमेंट, पॉकेट-2 ,द्वारका सेक्टर 14 केआरडब्ल्यूए के हाल ही मे सम्पन्न चुनाव में अध्यक्ष श्री महेश बढ़ोला के नेतृत्व में ,RWA चुनाव में उतरी पूरी टीम इस बार भी निर्वाचित होकर विजयी हुयी है l श्री महेश बढ़ोला के कुशल नेतृत्व में इनकी टीम चौथी बार लगातार वर्ष 2024-2026 के लिए विजयी हुयी है l RWA के निर्वाचित पदाधिकारियों का विवरण इस प्रकार है अध्यक्ष. – श्री महेश बडोला, उपाध्यक्ष- श्री अजीत सिंह , महासचिव- दीपक अधिकारी , कोषाध्यक्ष- सुश्री पूनम ,संयुक्त सचिव- श्री सुबोध , संयुक्त सचिव- श्रीमती आशा गोसाई , साँस्कृतिक सचिव- सुश्री रीना
