
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम फरीदाबाद की सैक्टर-06 स्तिथ बल्लभगढ़ डिवीजन पर नीरज दलाल एक्सईएन के तबादले हो जाने के बाद नव नियुक्त पदासीन हुए संजय कुमार मंगला एक्सईएन के पदभार संभालने पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन की बल्लभगढ़ यूनिट के पदाधिकारियों ने अपने नए एक्सईएन से परिचय बैठक (इंट्रोडक्शन मीटिंग) कर शुभकामनाएं दीं ।
परिचय बैठक के इस मौके पर बल्लभगढ़ यूनिट के प्रधान मदन गोपाल शर्मा के साथ साथ यूनिट के सेक्रेटरी सुरेन्दर शर्मा व डिवीजन बल्लभगढ़ के प्रधान मुकेश शर्मा, धीर सिंह बुख़ारपुरिया, सियाराम, राजबीर शर्मा, हरीश कुमार, पन्ना लाल, सुधीर कौशिक, सत्यप्रकाश चौहान, सुभाष आदि कर्मचारी नेताओं ने एक्सईएन संजय कुमार मंगला के साथ इस मीटिंग में शामिल रहते हुए आगामी समय मे बल्लभगढ़ डिवीजन के आधीन लाम्बित बिजली कर्मचारियों की समस्याओं को जल्द से जल्द निपटान करने का आव्हान किया ।
