
रैली निकालते हुए एनएसएस वालंटियर्स
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के एनएसएस प्रकोष्ठ द्वारा स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के अंतर्गत निकाली गई रैली में 60 से ज्यादा एनएसएस वालंटियर्स ने हिस्सा लिया। रैली विश्वविद्यालय परिसर से शुरू हुई और सेक्टर 6, 7, 11डी, मथुरा रोड के औद्योगिक क्षेत्र सहित विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों से होते हुए वापस विश्वविद्यालय परिसर में समाप्त हुई।
रैली का आयोजन डीन छात्र कल्याण प्रो. मुनीष वशिष्ठ की देखरेख में किया गया, जिसका संचालन विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक श्री आत्मा राम ने किया तथा रैली के दौरान वालंटियर्स को मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान किया। जागरूकता अभियान केरूप में एनएसएस वालंटियर्स ने लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए रचनात्मक पोस्टर प्रस्तुतियों और आकर्षक नारों का उपयोग किया। इस दौरान एनएसएस वालंटियर्स द्वारा अपने आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छता के बारे में जागरूकता लाने के अपने मिशन को जारी रखने की प्रतिबद्धता की शपथ ली गई।
