
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ की एनएसएस इकाई-II एवं इको एवं एनर्जी कंज़र्वेशन क्लब द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम”थीम पर आधारित विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजीव कुमार गुप्ता, कार्यवाहक प्राचार्य के मार्गदर्शन और डॉ. के. एल. कौशिक, जैसे वरिष्ठ शिक्षकों के सहयोग से किया गया।
इस पर्यावरणीय पहल का नेतृत्व डॉ. प्रियका सहरावत, कार्यक्रम अधिकारी, NSS इकाई-II एवं संयोजक इको एवं एनर्जी कंज़र्वेशन क्लब ने किया। इसका उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और माँ के सम्मान में एक पौधा लगाकर धरती माँ को हरित श्रद्धांजलि अर्पित करना था। कॉलेज परिसर में 120 स्वयंसेवकों द्वारा कुल 200 पौधे लगाए गए, जिनमें कई मौसमी और औषधीय पौधों की प्रजातियाँ शामिल थीं: – जामुन (Syzygium cumini), हरसिंगार (Nyctanthes arbor-tristis), काला बंसा (Barleria prionitis), मेहंदी (Lawsonia inermis), गुलाब (Rosa indica), पथरचट्टा (Kalanchoe pinnata), मयूर नागिनी (Clerodendrum paniculatum), बलम खीरा (Kigelia africana), सिरमुंडी (Vernonia cinerea).
कार्यक्रम में “पौधे के साथ सेल्फी” नामक एक विशेष गतिविधि भी आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने अपने लगाए गए पौधों के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा कीं ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके। यह पहल एनएसएस स्वयंसेवकों की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता और स्थायित्व के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है।
