
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ हाल ही में विभाग द्वारा जारी की गई पदोन्नति सूची में जिले के खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज मित्तल को उपजिला शिक्षा अधिकारी पदोन्नत किया गया। जिन्होंने जिला कार्यालय में नियुक्ति ले ली है। अधिकारी के सम्मान में अतिथि अध्यापक संघ फरीदाबाद की समस्त टीम ने पहुंच कर अधिकारी का पुष्पगुच्छ, फूल-मालाओं तथा शाल पहनाकर स्वागत किया।
अतिथि अध्यापक संघ के जिला प्रधान रघु वत्स ने बताया मनोज मित्तल बहुत ही कर्मठ और सरल स्वभाव के अधिकारी हैं जो अध्यापकों की समस्याओं का तुरन्त निदान करते हैं। जिन्होंने खण्ड अधिकारी रहते अध्यापकों की समस्याओं को दूर करने का काम किया है।
पूर्व में जिले के अतिथि अध्यापकों की सर्विस-बुक बनाने की समस्या को हल करने का काम किया था। उपजिला अधिकारी ने अतिथि अध्यापकों को आश्वस्त किया कि अतिथि अध्यापकों को भविष्य में किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पडे़गा विभाग द्वारा निर्देशों के अनुसार सभी का समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला प्रधान रघु वत्स, ब्लॉक प्रधान सुन्दर भड़ाना, मनोज शास्त्री, प्रिंसिपल धीरज सिंह, निरंजन कुमार कौशिक, ज्ञान प्रकाश, मुकेश सिंह सौरोत, सैलेन्द्र मिश्रा, युद्धवीर सिंह चहल, जितेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र कुमार, अमित कुमार, तुहीराम विशेष रूप से उपस्थित रहे।





