
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ के प्रांगण में दिनांक 04 मई 2024 को इतिहास विभाग द्वारा एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें दयाल सिंह सायंकालीन कॉलेज, दिल्ली के इतिहास विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर श्री वीरेंद्र सिंह ने विषय “इतिहास विषय में रोजगार की संभावनाएं” पर अपने विचार व्यक्त किये।
यह व्याख्यान महाविद्यालय और अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता जी और महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के दिशा निर्देशन में हुआ। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह व सहायक प्रवक्ता डॉ. सुप्रिया ढांडा ने मुख्य वक्ता को पौधा भेंट कर स्वागत किया। दीपशिखा प्रज्ज्वलित करने के उपरान्त मुख्य वक्ता श्री वीरेंद्र सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि इतिहास विषय के विद्यार्थियों के पास करियर और अपनी व्यवस्था के लिए अनगिनत ऑप्शन होते हैं। इतिहास विषय को मुख्य तौर पर आगे तीन भागों में विभक्त किया गया है- आर्कियोलॉजी, म्यूजियोलॉजी और पुरालेख अध्ययन । इतिहास में डिग्री लेने के पश्चात विद्यार्थी इन तीनों में से किसी भी फील्ड में विशेषज्ञता कर सकते हैं।
रिसर्च और फील्ड स्टडी, पुरालेख वेत्ता, सिक्का अध्ययन स्टडी विशेषज्ञ, जैसे क्षेत्र में भी इतिहास के विद्यार्थी के लिए असीम संभावनाएं हैं। इसके अतिरिक्त इतिहासकार प्रोफेसर, पुरालेख, पुरातवेत्ता यूपीएससी, पीसीएस, शोध और अभिलेखागार के क्षेत्र में अनेक रोजगारों के ऑप्शन है।
अंत में विद्यार्थियों ने इस विषय से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे जिनका मुख्य वक्ता ने संतोषजनक जवाब दिया। इस अवसर पर बी.ए. के इतिहास विषय के 43 विद्यार्थी मौजूद थे। मंच संचालन इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने किया। अंत में इतिहास विभाग की सहायक प्रवक्ता डॉ. सुप्रिया ढांडा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
