
उपाध्यक्षा श्रीमती चंद्रलता चौहान एकेडमिक हेड श्रीमती मुक्ता सचदेव उपप्रधानाचार्या श्रीमती रितु कंवर सभी गणमान्य अतिथि एवं छात्र प्रसन्न मुद्रा में
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ जीवा पब्लिक स्कूल में इंट्रैक्ट क्लब के इंस्टॉलेशन कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्वक किया गया। इंट्रैक्ट क्लब, रोटरी क्लब की एक युवा शाखा है, जिसमें विद्यालय के छात्रों को सदस्यता प्रदान की जाती है, जिससे वे सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व कौशल विकसित कर सकें।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के छात्रों ने एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। समारोह की अध्यक्षता जीवा संस्थान के अध्यक्ष श्री ऋषिपाल चौहान ने की। उनके साथ ही जीवा आयुर्वेदा के एमडी श्री मधुसूदन चौहान, विद्यालय की उपाध्यक्षा श्रीमती चंद्रलता चौहान, एकेडमिक हेड श्रीमती मुक्ता सचदेव, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रितु कंवर, तथा इंट्रैक्ट क्लब की संयोजिका सुश्री दीपा गाबा एवं सुश्री गीता रावत भी मंच पर उपस्थित रहीं एवं रोटरी क्लब के सभी गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षा हिमांगी नरूला ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का संक्षिप्त एवं प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया। इसके पश्चात् उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्षा यशिका को सम्मानपूर्वक कॉलर प्रदान कर पदभार सौंपा।
समारोह के दौरान सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को क्लब की विशेष पिन पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने रोटरी क्लब के सहयोग से समाज सेवा की दिशा में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान पेरेंट्स क्लब प्रेसिडेंट रोटेरियन अनमोल जिंदल द्वारा नव-निर्वाचित छात्रों को शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि रोटेरियन सुश्री मोना पुरी (इंटरैक्ट चेयर)
विशिष्ट अतिथि: रोटेरियन अमित गर्ग (सहायक गवर्नर, ज़ोन 20) रोटेरियन मधुसूदन, पेरेंट्स क्लब प्रेसिडेंट रोटेरियन अनमोल जिंदल, सेकेरेट्री रोटेरियन करन गुप्ता, रोटेरियन सुश्री नेहा जिंदल, रोटेरियन सुश्री दीप्ति गुप्ता, रोटेरियन अंकुर अग्रवाल, रोटेरियन सुशांत गुप्ता, रोटेरियन भावतोष हांडा, रोटेरियन नीरज भूटानी उपस्थित रहे।
इस वर्ष चयनित छात्रों में ग्यारहवीं कक्षा की यशिका को क्लब की अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके साथ वंशिका शर्मा को सहसचिव, विभोर को सेकेरेट्री, आशना को सर्जेंट एट आर्म्स, डॉल्सी को कोषाध्यक्ष, तन्वी को जॉइंट सेक्रेटरी, नंदनी को डायरेक्टर ऑफ पब्लिक इमेज, जयेश को डायरेक्टर ऑफ क्लब सर्विस, समायरा को डायरेक्टर ऑफ वोकेशनल सर्विस और ज़ैद को कम्युनिटी सर्विस प्रोजेक्ट डायरेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
“पेरेंट्स क्लब के प्रेसिडेंट रोटेरियन अनमोल जिंदल ने इस अवसर पर रोटरी आस्था क्लब के विगत कई वर्षों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की एक वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से प्रभावशाली झलक दिखाई। उन्होंने उपस्थितजनों को यह भी बताया कि युवा पीढ़ी इस क्लब से कैसे जुड़ सकती है तथा इसके लिए उन्हें किस प्रकार की ज़िम्मेदारियाँ निभानी होती हैं। उन्होंने जीवा पब्लिक स्कूल के रोटरी क्लब के छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि जीवा स्कूल के मूल्य और सिद्धांत वास्तव में अत्यंत प्रेरणादायक हैं।”
मुख्य अतिथि श्रीमती मोना पुरी(इंट्रैक्ट चेयर)ने कहा कि जीवा पब्लिक स्कूल का परिसर न केवल पवित्रता से परिपूर्ण है, बल्कि यहाँ की समग्र वातावरण में उच्च आदर्शों एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार है। उन्होंने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहाँ छात्रों को न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्रदान की जाती है, बल्कि उन्हें विविध कौशलों से भी सुसज्जित किया जाता है। शिक्षा की दृष्टि से यह संस्थान अत्यंत उन्नत और प्रेरणादायक है।”
जीवा के एमडी श्री मधु सूदन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में सच्चे आनंद और संतोष की कमी का मुख्य कारण यह है कि लोग जीवन में मूल्यों की बजाय अंकों, ग्रेड्स, भौतिक सुख-साधनों और विलासितापूर्ण जीवनशैली की ओर अधिक आकर्षित हैं। उन्होंने यह स्पष्ट रूप से कहा कि हमारा विद्यालय इन भ्रामक लक्ष्यों के विपरीत, बच्चों में नैतिक मूल्यों की उत्कृष्टता विकसित करने के लिए सतत प्रयासरत है। यह हम सामुदायिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक हित के लिए किए जाने वाले सामूहिक प्रयासों जैसी विविध पहलों के माध्यम से सुनिश्चित करते हैं।
अध्यक्ष श्री ऋषिपाल चौहान ने मुख्य अतिथि सुश्री मोना पुरी (इंटरैक्ट चेयर) और अन्य अतिथियों को जीवा लर्निंग सिस्टम के विषय में जानकारी दी।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की उपप्रधानाचार्या श्रीमती रितु कंवर ने मंच पर उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों, का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया।”







