
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
इस कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के 52 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयुष विभाग से मैडम दिव्या ने विद्यार्थियों को योग का महत्व बताते हुए सूर्य नमस्कार करवाया। विद्यार्थियों ने रुचि के साथ इसे सीखा और करके दिखाया। इस कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता जी के कुशल निर्देशन में किया गया वाणिज्य विभाग से डॉ. डिंपल एवं श्रीमती पूजा उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम में खेल को विभाग से श्री नंदकिशोर एवंश्री पवन दलाल जी उपस्थित रहे ।
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के सौजन्य से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है बच्चों और किशोर किशोरियों को कृमि संक्रमण से मुक्त करना और उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मैं सुधार लाना था। एनएसएस के बैनर तले इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया ।कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता एवं माननीय प्रबंध समिति के दिशा निर्देशन और सहयोग से इस प्रकार के कार्यक्रम महाविद्यालय में हमेशा करवाए जाते हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और स्वास्थ्य के प्रति कॉलेज प्रबंधन प्रत्येक संभव प्रयास हमेशा करता रहा है।
इस अवसर पर 19 वर्ष तक के लगभग 120 विद्यार्थियों को कृमि नियंत्रण दवाई वितरित की गई और जो विद्यार्थी अनुपस्थित रहे उन्हें 20 फरवरी 2024 मोप -अप दिवस के दिन दवाई दी जाएगी। एनएसएस अधिकारी डॉ .शोभना गोयल एवं डॉ.सुप्रिया ढांडा और सुश्री रितिका सहरावत इस कार्यक्रम की संयोजिका रही।
