
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अमर शहीद राजा नाहर सिंह वेलफेयर सोसायटी ने शहीद राजा नाहर सिंह को भारत गणराज्य के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से अलंकृत किए जाने की मांग की है। इस संदर्भ में सेक्टर-3 स्थित ओंकार गार्डन में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हरियाणा के पूर्वमंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि अमर शहीद राजा नाहर सिंह ने अपना सर्वाेच्च बलिदान, अपनी हकूमत, राजपाठ को ठोंकर मारते हुए देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, उनकी शहादत बहुत बड़ी है इसलिए उन्हें भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जाना चाहिए क्योंकि देश की आजादी में राजा नाहर सिंह जी का जो योगदान व कुर्बानी थी, उसका मुकाबला देश का कोई स्वतंत्रता सेनानी नहीं कर सकता इसलिए उन्हें यह सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनैतिक मुद्दा नहीं बल्कि शहीद के सम्मान का मामला है इसलिए सर्व समाज को इसके लिए एकजुट होना चाहिए।
श्री दलाल ने कहा कि सरकार उनके इलाके को महत्व नहीं दे रही, मजबूरन उन्हें इस मामले को लेकर बड़ा आंदोलन भी करना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे। पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल कि कांग्रेस सरकार सर्वाधिक देश की सत्ता में रही, तब राजा नाहर सिंह को भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया? जवाब में श्री दलाल ने कहा कि कई बार गलतियां हो जाती है और जो गलती कांग्रेस पार्टी से हुई है, उसे भाजपा को नहीं दोहराना चाहिए और बिना किसी विलंब के राजा नाहर सिंह को भारत रत्न की उपाधि दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने ऐसा नहीं किया तो हमारे आने वाली पीढिय़ों को क्या संदेश जाएगा। इस मामले को लेकर उन्होंने देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है और कई जनसभाओं के माध्यम से भी इस मांग को उठाया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार जागृत नहीं होगी तो वह आंदोलन करने पर विवश होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में अगर देश व हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सर्वप्रथम राजा नाहर सिंह को भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर चेयरमैन सुरेंद्र तेवतिया, वीरपाल गुर्जर, रेनू चौहान, कपिल डागर, ठाकुर राजाराम, गिरीश भारद्वाज, चौ. राजबीर सिंह, केपी तेवतिया, भूपेश रावत, ओमी रावत, मनोज तेवतिया, यश तेवतिया आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
