
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
15 से 19 फरवरी तक इंदौर मध्य प्रदेश में चल रही 25 वी मूकबधिर सीनियर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । जिसमें अमन शर्मा पुत्र श्री अनिल शर्मा ने एक बार फिर तैराकी में दो स्वर्ण पदक व तीन रजत पदक जीतकर फरीदाबाद वह हरियाणा का नाम रोशन कियाबता दें कि अमन शर्मा बचपन से ही बोल व सुन नहीं सकता फिर भी अपनी मेहनत के दम पर 2019 में 1 रजत व और अब 2023 के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण पदक व तीन रजत पदक मेडल प्राप्त किए हैं ।
अमन शर्मा ने अपनी मेहनत का श्रेय अपने कोच जितेंद्र को दिया है जोकि सेक्टर 46 आईशर स्कूल के स्विमिंग पूल में प्रैक्टिस करवाते हैं अमन शर्मा 2022 के डेफ ओलंपिक ब्राजील में भी भारत की तरफ से तैराकी में भाग ले चुके हैं ब्राजील में रिले में भी इंडिया की टीम छठे नंबर पर आई थी ।
इंदौर में अमन शर्मा ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में 50 मीटर बैक स्ट्रोक में स्वर्ण पदक 200 मीटर बैक स्ट्रोक में स्वर्ण पदक 100 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत 50 मीटर बटरफ्लाई में रजत और 400 मीटर आई एम में रजत प्राप्त किया है अमन शर्मा फरीदाबाद की एसजीएम नगर नगर कॉलोनी में रहता है







