
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
हरियाणा स्टेट रैड क्रॉस सोसायटी चंडीगढ़ के सौजन्य से जिला रैड क्रॉस सोसायटी व सेंट जॉन एम्बुलेंस एसोसिएशन फरीदाबाद के सहयोग से कॉलेज प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत जी के दिशा निर्देशन में अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़
के प्रांगण में एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा व आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया l इस शिविर में महाविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस की तीनों इकाईयों के स्वयं सेवकों ने प्रशिक्षण लिया l
जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद से प्रशिक्षक श्रीमति मीनू कौशल जी ने स्वयंसेवकों को प्राकृतिक आपदाओं जैसे की बाढ़,भूकंप,सुनामी,चक्रवात, बादल फटने, ज्वालामुखी विस्फोट व मानव जनित आपदाओं जैसे रेल दुघर्टना,रसायन दुर्घटना,हवाई जहाज क्रैश, नाभिकीय विस्फोट आदि के कारणों व पीड़ितों को दी जाने वाली राहत से सभी को अवगत कराया l इसके अलावा प्रशिक्षक ने स्वयं सेवकों को रक्त के बहने,कटने,जलने , विषैले जीव जैसे सांप, बिच्छू के काटने , हड्डियों के टूटने पर पीड़ित को क्या प्राथमिक चिकित्सा और किस तरह से दी जाए के बारे में बताया l
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता का इस तरह के शिविरों को लगाने के पीछे जो उद्देश्य है वह महाविद्यालय के विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए तैयार करना है l महाविद्यालय के रैड क्रॉस के कोऑर्डिनेटर व इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० जयपाल सिंह जी ने महाविद्यालय में होने वाली यूथ रैड क्रॉस की गतिविधियों पर प्रकाश डाला , प्रशिक्षक का औपचारिक स्वागत किया व हरियाणा स्टेट रैड क्रॉस चंडीगढ़ शाखा, जिला रैड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद व कुशल निर्देशन के लिए प्राचार्य जी का धन्यवाद किया l इस अवसर पर महाविद्यालय की रैड क्रॉस की काउन्सलर श्रीमति पूजा, श्री सुभाष कैलोरिया ,श्री लवकेश आदि उपस्थित रहे l
